DUSU Chunav 2025: ABVP ने लहराया जीत का परचम, आर्यन मान बने दिल्ली विश्वविद्यालय के अध्यक्ष
DUSU Chunav 2025: पिछले कई दिनों से चर्चा में चल रहे दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव का परिणाम आ गया है। इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में एनएसयूआई को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP के आर्यन मान ने जीत दर्ज की। एबीवीपी (ABVP) ने अध्यक्ष समेत तीन पर पदों पर जीत दर्ज की है, जबकि एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।
आर्यन मान बने दिल्ली विश्वविद्यालय के अध्यक्ष
एबीवीपी ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में इस बार आर्यन मान को उम्मीदवार बनाया था। जबकि उनके सामने एनएसयूआई की जोसलिन नंदिता चौधरी को टिकट दिया। इस चुनाव में एनएसयूआई को बगावत के चलते बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। एनएसयूआई की उमाशी लांबा ने बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा। इसका खामियाजा एनएसयूआई को उठाना पड़ा और एबीवीपी ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में जोरदार जीत दर्ज की।
दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव में 3-1 से जीती ABVP
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) 2025 चुनाव के नतीजे आ गए हैं। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान जीत गए हैं। सचिव पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी कुणाल चौधरी और संयुक्त सचिव पद दीपिका झा ने जीत हासिल की है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई प्रत्याशी राहुल झांसला जीते हैं।
हरियाणा के बहादुरगढ़ से हैं आर्यन मान
आर्यन मान हरियाणा के बहादुरगढ़ से हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज से स्नातक किया है। वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस के छात्र हैं। उनकी विशेष रुचि खेलों में रही है और फुटबॉल के खिलाड़ी हैं। आर्यन मान ने दिल्ली विश्वविद्यालय में विकास कार्यों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई है।
ये भी पढ़ें:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कितनी है कुल संपत्ति? जानकर आप रह जाएंगे दंग
PM Modi Birthday: नरेंद्र मोदी-स्टाइल, संस्कृति और सेवा प्रथम की भावना के हैं अद्भुत संगम