Donald Trump: तुम बेवकूफ, भयानक लोग... रुस- यूक्रेन विवाद पर क्या बोल गए डोनाल्ड ट्रम्प?

Vivek Chaturvedi
Published on: 19 April 2025 9:07 PM IST
Donald Trump: तुम बेवकूफ, भयानक लोग... रुस- यूक्रेन विवाद पर क्या बोल गए डोनाल्ड ट्रम्प?
X

Donald Trump on Russia-Ukraine dispute: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का रुस- यूक्रेन शांति वार्ता से मोहभंग होता दिख रहा है। (Donald Trump on Russia-Ukraine dispute) रुस-यूक्रेन के बीच शांति समझौते को लेकर अमेरिका मध्यस्थता कर रहा है। मगर अभी तक वार्ता बेनतीजा ही रही है। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मध्यस्थता से पीछे हटने के संकेत दिए हैं। रुस और यूक्रेन विवाद पर डोनाल्ड ट्रम्प का तीखा बयान आया है।

रुस-यूक्रेन मध्यस्थता से पीछे हटेंगे ट्रम्प !

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रुस-यूक्रेन शांति समझौते के अंजाम तक नहीं पहुंचने से निराश नजर आ रहे हैं। हाल ही उनका एक बयान आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर रूस और यूक्रेन शांति समझौते तक पहुंचने में मुश्किल खड़ी करते हैं, तो हम मध्यस्थता नहीं करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनने के बाद से ही रूस- यूक्रेन में शांति की कोशिश कर रहे हैं, मगर अभी तक सभी प्रयास बेनतीजा रहे हैं। जिसके बाद अब डोनाल्ड ट्रम्प ने दोनों देशों के बीच शांति वार्ता से पीछे हटने के संकेत दिए हैं।
Donald Trump on Russia-Ukraine dispute

'हम यही कहेंगे तुम बेवकूफ, भयानक लोग...'

डोनाल्ड ट्रंप ने इस बयान में कहा कि हम कुछ टाइम लिमिट में युद्ध विराम की उम्मीद नहीं कर रहे। मगर हम जल्दी से शांति चाहते हैं। खासतौर से हम उन लोगों की बात कर रहे हैं, जो मर रहे हैं। हम इसे रोकने जा रहे हैं। अगर दोनों में से कोई पक्ष इसे बहुत मुश्किल बना रहा है तो हम यही कहेंगे कि तुम बेवकूफ और भयानक लोग हो। फिर हम इससे पीछे हट जाएंगे। डोनाल्ड ट्रम्प से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी इस तरह के संकेत दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अगर युद्धविराम का संकेत नहीं दिखा तो कुछ दिनों में ही अमेरिका मध्यस्थता की कोशिशें छोड़ देगा।

2022 से छिड़ा है रुस- यूक्रेन में युद्ध

रूस- यूक्रेन के बीच युद्धविराम के प्रयासों के बीच यूक्रेन पर हमले जारी हैं। 2022 से ही दोनों देशों के बीच जंग छिड़ी हुई है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रुस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका की मध्यस्थता के बावजूद अभी तक युद्धविराम को लेकर कोई पॉजिटिव साइन नहीं मिला है। जिससे अब डोनाल्ड ट्रम्प निराश दिख रहे हैं और उन्होंने हाल ही मध्यस्थता छोड़ने के संकेत देते हुए तीखी प्रतिक्रिया भी दी है। जिसे शांति समझौते के बीच बेहद अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: जल्द भारत आएंगे एलन मस्क, AI-टेक्नोलॉजी को लेकर हो सकते हैं बड़े समझौते
यह भी पढ़ें: अमेरिका में भारतीय छात्रों की बढ़ती मुश्किलें, ट्रैफिक चालान जैसी मामूली वजहों से वीजा हो रहा कैंसिल
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story