नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को मिली कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी, जानें उनका सियासी सफर

भाजपा के दिग्गज नेता प्रवेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। साल 2013 में प्रवेश वर्मा का राजनीतिक सफर शुरू हुआ।
02:08 PM Feb 20, 2025 IST | Akbar Mansuri
भाजपा के दिग्गज नेता प्रवेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। साल 2013 में प्रवेश वर्मा का राजनीतिक सफर शुरू हुआ।
featuredImage featuredImage

Parvesh Verma political career: दिल्ली में हुए चुनाव में शानदार वापसी करने वाली भाजपा ने महिला मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता को चुना। दिल्ली की सीएम के रूप में आज (20 फरवरी) को रेखा गुप्ता ने शपथ ली है। उनके बाद छह विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इसमें एक नाम प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma political career) का भी शामिल रहा। प्रवेश वर्मा ने इस चुनाव में दिल्ली के सबसे दिग्गज नेता और आप पार्टी के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल को हराया था। उसके बाद से उनका नाम सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहा था। लेकिन विधायक दल की बैठक में उनके नाम की जगह रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी।

प्रवेश वर्मा को मिली कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय सभी की निगाहें नई दिल्ली की सीट पर टिकी थी। क्योंकि इस सीट पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चुनावी मैदान में थे, बीजेपी ने उनके सामने प्रवेश वर्मा को टिकट देकर चुनाव को रोचक बना दिया था। साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया था। इस चुनाव में प्रवेश वर्मा ने 4089 मतों से अरविंद केजरीवाल को मात दी थी। प्रवेश वर्मा को कुल 30,088 वोट मिले और अरविंद केजरीवाल को 25,999 वोट मिले। अब प्रवेश वर्मा को मंत्रिमंडल में शामिल कर उनको बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं।

कौन हैं प्रवेश वर्मा..?

दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर नई दिल्ली विधानसभा सीट पर देखने को मिला है। यहां दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा हैं। उनको भाजपा के प्रवेश वर्मा ने शिकस्त दी है। बता दें भाजपा के दिग्गज नेता प्रवेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। साल 2013 में प्रवेश वर्मा का राजनीतिक सफर शुरू हुआ। उन्होंने महरौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार महाबल मिश्रा को हराया था।

बीजेपी ने सियासी दांव चला

रेखा गुप्ता को सीएम बनाने के साथ ही भाजपा ने छह बड़े चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया हैं। इसमें ज्यादातर वो नाम शामिल हैं, जिनका नाम सीएम की रेस में भी चल रहा था। बीजेपी ने दिल्ली मंत्रिमंडल के में प्रवेश वर्मा के जरिए जाट वोटबैंक को साधने की स्ट्रैटेजी है। दिल्ली के अलावा इसका सियासी सन्देश भाजपा हरियाणा, राजस्थान और यूपी में देना चाहती हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद ही प्रवेश वर्मा की खासी चर्चा हो रही है। हालांकि वो सीएम तो नहीं चुने गए लेकिन उनको मंत्रिमंडल में शामिल किया गया हैं।

यह भी पढ़े:

Tags :
Deputy CM Parvesh VermaDeputy CM Parvesh Verma ProfileKaun Hai Parvesh VermaParvesh VermaParvesh Verma familyParvesh Verma political careerकौन हैं प्रवेश वर्माप्रवेश वर्माप्रवेश वर्मा प्रोफाइल

ट्रेंडिंग खबरें