• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

राहुल गांधी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, ट्रैक्टर पर सवार होकर खेतों में पहुंचे

Rahul Gandhi Visited Punjab: पंजाब में इस बार बाढ़ से भारी नुकसान पहुंचा है। देश में सबसे ज्यादा फसल उत्पादन में पंजाब राज्य भी शामिल है। लेकिन मानसून की भारी बारिश से पंजाब में बाढ़ आ गई थी। पीएम मोदी...
featured-img

Rahul Gandhi Visited Punjab: पंजाब में इस बार बाढ़ से भारी नुकसान पहुंचा है। देश में सबसे ज्यादा फसल उत्पादन में पंजाब राज्य भी शामिल है। लेकिन मानसून की भारी बारिश से पंजाब में बाढ़ आ गई थी। पीएम मोदी ने भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल मौजूद रहे।

ट्रैक्टर पर सवार होकर खेतों में पहुंचे

राहुल गांधी पिछले कुछ समय से बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में व्यस्त थे। इस बीच राहुल गांधी सोमवार को कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के साथ पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ का कहर काफी देखने को मिला। राहुल गांधी बर्बाद हुई फसलों का जायजा लेने ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव की कच्ची सड़कों से होकर खेतों में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह उर्फ राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

पीड़ित परिवारों से बातचीत की

बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को साढ़े 9 बजे श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद बाढ़ प्रभावित रमदास के घोनेवाल और माछीवाल दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत की। बाढ़ पीड़ितों और किसानों का दर्द समझा। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिया। इस दौरान राहुल गांधी ने अपनी टीम को जिम्मेदारी दी कि सभी समस्याओं की सूची बनाएं और वे लोकसभा में उठाएंगे।

23 जिलों में रहा बाढ़ का कहर

बता दें मानसून में इस बार उत्तर भारत के कई राज्य भयंकर रूप से चपेट में आ गए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब हुआ। पंजाब के 23 जिलों में इसका प्रभाव काफी देखने को मिला। हालांकि इससे पहले केंद्र सरकार ने भी राहत पैकेज देने का ऐलान किया है। राहुल गांधी से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान समेत कई अन्य मंत्री राज्य का दौरा कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:

Bihar Politics: बिहार में NDA के लिए सीट बंटवारा होगा मुश्किल, किस पार्टी को कितनी सीटें?

बिहार में सीएम नीतीश कुमार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, महिलाओं को मिलेंगे 10 हजार रुपए

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज