सीएम रेखा गुप्ता पहुंचीं यमुना जी के वासुदेव घाट, पूरे विधि-विधान से की पूजा

दिल्ली चुनाव में यमुना का मुद्दा जमकर सुर्ख़ियों में रहा था। यमुना नदी की सफाई के लिए भाजपा ने चुनाव के दौरान बड़े वादे किए थे।

Surya Soni
Published on: 20 Feb 2025 8:46 PM IST
सीएम रेखा गुप्ता पहुंचीं यमुना जी के वासुदेव घाट, पूरे विधि-विधान से की पूजा
X
Yamuna aarti: आज का दिन दिल्ली की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा हैं। दिल्ली में 27 साल के बाद बीजेपी की सरकार ने वापसी की। गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में भव्य समारोह में दिल्ली की सीएम के रूप में रेखा गुप्ता ने शपथ ली। उनके साथ मंत्रिमंडल में 6 विधायकों ने भी शपथ ली। इसके बाद दिल्ली की नई सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं। देर शाम रेखा गुप्ता यमुना जी के वासुदेव घाट (
Yamuna aarti
) पर पहुंचीं। Yamuna aarti

कैबिनेट मंत्रियों सहित पहुंची सीएम वासुदेव घाट

इस समय महाकुंभ में रोजाना लाखों लोग स्नान कर रहे हैं। वहीं दिल्ली में गुरूवार को नई सरकार का गठन हो गया। सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम रेखा गुप्ता अपने मंत्रियों के साथ यमुना जी के वासुदेव घाट पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने शाम की आरती की और प्रार्थना किया। इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रेखा गुप्ता को सीएम पद की शपथ दिलाई थी। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी सहित और कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे।

पूरे विधि-विधान से की पूजा

चुनाव में यमुना का मुद्दा जमकर सुर्ख़ियों में रहा था। यमुना नदी की सफाई के लिए भाजपा ने चुनाव के दौरान बड़े वादे किए थे। अब सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद खुद सीएम अपने मंत्रियों के साथ यमुना नदी के किनारे स्थित वासुदेव घाट पहुंची। इससे पहले कभी किसी मुख्यमंत्री से अपने केबिनेट के साथ यमुना आरती इस तरह से नहीं की है। सीएम रेखा गुप्ता के पहुंचने से पहले वासुदेव घाट की सजावट की गई। इस दौरान रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा समेत दिल्ली कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद रहे। पूरे विधि-विधान के साथ रेखा गुप्ता ने पूजा-आरती की।
दिल्ली की राजनीति में जुड़ा नया अध्याय दिल्ली की राजनीति में नया अध्याय तब जुड़ गया जब रेखा गुप्ता ने राजधानी की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ छह मंत्रियों ने भी शपथ ली और कुछ ही घंटों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया। इस बंटवारे में गृह, वित्त, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन जैसे अहम विभागों को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। संबंधित खबर: दो साल की उम्र में आयी थीं दिल्ली, आज बन सकती है सीएम!, जानिए कौन है रेखा गुप्ता?
Surya Soni

Surya Soni

Next Story