नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

भारतीय तीर्थयात्रियों पर काठमांडू में हमला, नेपाली सेना की मदद से सुरक्षित बचे

Nepal Gen z Protests: नेपाल में हिंसक घटनाओं में कमी जरूर आई है, लेकिन वहां अभी भी लोग सुरक्षित नहीं है। अब भारतीय तीर्थयात्रियों पर हमले की खबर भी सामने आ रही है। काठमांडू में पशुपतिनाथ के दर्शन कर लौट...
04:07 PM Sep 12, 2025 IST | Surya Soni
Nepal Gen z Protests: नेपाल में हिंसक घटनाओं में कमी जरूर आई है, लेकिन वहां अभी भी लोग सुरक्षित नहीं है। अब भारतीय तीर्थयात्रियों पर हमले की खबर भी सामने आ रही है। काठमांडू में पशुपतिनाथ के दर्शन कर लौट...

Nepal Gen z Protests: नेपाल में हिंसक घटनाओं में कमी जरूर आई है, लेकिन वहां अभी भी लोग सुरक्षित नहीं है। अब भारतीय तीर्थयात्रियों पर हमले की खबर भी सामने आ रही है। काठमांडू में पशुपतिनाथ के दर्शन कर लौट रहे भारतीय तीर्थयात्रियों की एक बस को बदमाशों ने निशाना बनाया। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रियों के साथ लूट की जानकारी भी मिली है। गनीमत ये रही कि समय रहते नेपाली सेना ने भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बचा लिया।

वापस लौट रहे हैं भारतीय पर्यटक

इस समय नेपाल में स्थिति काबू से बाहर है, लगातार हिंसक घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि सेना ने वहां मोर्चा संभाल लिया हैं। लेकिन फिर भी कई जगह हिंसा और तनाव की स्थिति बनी हुई हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है और अलर्ट जारी किया है। इस समय नेपाल से भारतीय पर्यटक, मजदूर और अन्य लोग वापस भारत लौट रहे हैं।

काठमांडू पुलिस ने दी घटना पर जानकारी

बता दें भारतीय तीर्थयात्री पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे, तभी उनकी बस पर पत्थरबाजी की गई। इस दौरान कुछ यात्री घायल भी बताये जा रहे हैं, जिनका हॉस्पिटल में इलाज जारी हैं। इस घटना पर काठमांडू पुलिस के मुताबिक तीर्थयात्री काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन से लौट रहे थे, तभी उनकी बस पर हमला किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने बस पर पत्थर फेंके, उसकी खिड़कियां तोड़ दीं।

भारत सरकार ने तुरंत उठाया कदम

भारतीय तीर्थयात्री पर हुए हमले की खबर से सभी हैरान रह गए। भारत सरकार ने भी इस घटना पर तुरंत कदम उठाते हुए काठमांडू में फंसे सभी भारतीय यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने की व्यवस्था की। यात्रियों और उनके परिवारों को सुरक्षा और राहत प्रदान करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए।

ये भी पढ़ें:

सीपी राधाकृष्णन होंगे अगले उपराष्ट्रपति, 452 वोट लेकर दर्ज की शानदार जीत

जानें कौन हैं सुशीला कार्की..? जिनको मिल सकती हैं नेपाल के अंतरिम प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी

Tags :
bus carrying indian pilgrims attackedindian bus attacked in nepalkathmandu india bus attackednepal gen z protests indian pilgrimsnepal indian pilgrims bus attacked protest

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article