केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने साधा विपक्ष निशाना, कहा- तेजस्वी यादव बार-बार झूठ बोलकर...
Bihar Politics: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति में गर्मी बढ़ने लगी है। जहां एक तरफ राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव के साथ मिलकर वोट अधिकार यात्रा निकाली, वहीं दूसरी तरफ भाजपा के भी बड़े नेता लगातार बिहार दौरा कर रहे हैं। एक दिन पहले बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और राजद दोनों पार्टियों को निशाना बनाया।
लालू सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था: गिरिराज सिंह
बिहार में जल्द विधानसभा चुनाव तारीखों का एलान हो सकता हैं। इससे पहले पक्ष और विपक्ष के नेता आपसी बयानबाजी में कमी नहीं आ दे रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि ''तेजस्वी यादव बार-बार झूठ बोलकर सच को छिपाना चाहते हैं। लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में जिस तरह से अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर था, उसे आज भी बिहार की जनता भूली नहीं है।''
नीतीश पर नहीं लगा भ्रष्टाचार कोई आरोप: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस दौरान बिहार के सीएम की तारीफ़ करते हुए कहा कि ''पिछले 20 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और आज तक उन पर भ्रष्टाचार या अपराध संरक्षण का कोई आरोप साबित नहीं हुआ है। न नौकरी के बदले जमीन का मामला सामने आया और न ही किसी तरह का घोटाला।''
राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ''कांग्रेस नेता हमेशा हार का ठीकरा किसी न किसी पर फोड़ते रहते हैं। जब हारते हैं तो कहते हैं कि ईवीएम खराब है, और जब जीतते हैं तो चुप रह जाते हैं। इस बार भी इंडी गठबंधन का वोट खुद बिखर गया।''
ये भी पढ़ें:
रूस-यूक्रेन युद्ध रुक जाएगा? डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की जल्द होगी मुलाकात
.