सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर NDA में नाराजगी!, उपेंद्र कुशवाहा को दिल्ली से आया बुलावा
Bihar Politics: बिहार में राजनीति पूरी तरह गरमा चुकी हैं। हाल ही में NDA ने बिहार में सीटों का वितरण पूरा किया। लेकिन अब सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर NDA में नाराजगी की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा हैं कि NDA में सीट वितरण को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने नाराजगी जताई हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को पटना में अपनी पार्टी की आपात बैठक बुलाई थी, लेकिन अब खबर आ रही हैं कि उपेंद्र कुशवाहा को दिल्ली से बुलावा आ गया हैं। इसके चलते इस आपात बैठक को स्थगित कर दिया गया हैं।
उपेंद्र कुशवाहा को दिल्ली से आया बुलावा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा बिहार में राजनीति का एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं। उनकी पार्टी इस बार बिहार चुनाव में NDA का हिस्सा हैं। बिहार के दिग्गज नेता उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और लिखा कि "केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के साथ विमर्श हेतु गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय जी और मुझे अभी दिल्ली के लिए प्रस्थान करना है।''
कुशवाहा ने की थी 24 सीटों की मांग
बता दें बिहार चुनाव को लेकर तीन दिन पहले ही NDA सीट बंटवारे का एलान किया था। इसमें बीजेपी और जनता दल (यूनाइटेड) को 101-101 सीटें, चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें, जबकि जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को 6-6 सीटें दी गईं। इस सीट बंटवारे के बाद से उपेंद्र कुशवाहा नाराज हो गए। उन्होंने इस बार बिहार में करीब 24 सीटों की मांग की थी। इस सीट बंटवारे के बाद RLM के भीतर असंतोष बढ़ता जा रहा हैं।
गृह मंत्री अमित शाह निकालेंगे इसका हल!
NDA सीट बंटवारे के बाद से कई तरह की चर्चा सामने आ रही थी। हालांकि जीतन राम मांझी ने इस पर अपनी सहमति जताई थी। लेकिन NDA के दूसरे घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने नाराजगी जताई हैं। आज सभी की निगाहें दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और उपेंद्र कुशवाहा की बैठक पर रहने वाली हैं। माना जा रहा हैं कि गृह मंत्री अमित शाह उपेंद्र कुशवाहा से बैठक में इसका कोई हल निकाल लेंगे।
ये भी पढ़ें:
बिहार चुनाव तारीखों का एलान, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग... 14 को आएंगे नतीजे
गहलोत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार चुनाव में कांग्रेस ने सीनियर ऑब्जर्वर किया नियुक्त