बिहार में तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के सीएम फेस, गहलोत ने दूर की तनातनी!
Bihar Elections 2025: बिहार में जैसे-जैसे चुनावों की तारीख नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे राजनीति सरगर्मियां तेज हो रही है। बिहार चुनाव में इस बार महागठबंधन के प्रत्याशी भी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में नज़र आ रहे हैं। लेकिन टिकट वितरण के बाद महागठबंधन में कई सीटों पर आपसी टकराव की स्थिति बन गई थी। हालांकि कांग्रेस ने इस मामले को सुलझाने के लिए राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को बिहार भेजा। अब गहलोत ने महागठबंधन के नेताओं से मीटिंग कर सभी में एकजुट होने की सहमति बनाई है।
तेजस्वी यादव होंगे सीएम फेस
बता दें महागठबंधन की गुरुवार को पटना में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें राजद, कांग्रेस, वाम दल और वीआईपी के नेता मुकेश सहनी भी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस से सीनियर नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि तेजस्वी यादव विपक्ष का सीएम फेस होंगें। वहीं वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी का नाम डिप्टी सीएम के लिए ऐलान किया गया है। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि हम सभी ने तय किया है कि इस चुनाव में अगले मुख्यमंत्री के लिए तेजस्वी यादव के नाम का समर्थन करते हैं।
गहलोत ने दूर की सभी की तनातनी..?
आरजेडी के साथ सीटों पर चल रही तनातनी के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत बिहार में महागठबंधन के लिए संकटमोचक बने। गहलोत ने भी अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए सारे विवाद को लालू यादव से मिलकर सुलझा लिया। उन्होंने बिहार कांग्रेस चीफ राजेश राम के साथ भी चर्चा की। बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के साथ भी उनकी काफी लंबी वार्ता हुई। अब महागठबंधन पूरी ताकत के साथ मिलकर चुनावों में उतरने वाली है।
चुनावी रणनीतियों में माहिर हैं गहलोत
राजस्थान के अशोक गहलोत को बिहार चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। कांग्रेस ने बिहार में RJD के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का एलान पहले ही कर दिया था। इस बार कांग्रेस बिहार में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इसको लेकर कांग्रेस ने अपने सबसे सीनियर नेता अशोक गहलोत को बिहार चुनाव कि जिम्मेदारी सौंप दी है। बता दें राजस्थान के कई बार मुख्यमंत्री रह चुके गहलोत को लंबा राजनीतिक अनुभव है। इसके अलावा चुनावी रणनीतियों में उन्हें माहिर माना जाता है।
ये भी पढ़ें:
तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- मर्यादा समझनी चाहिए
बिहार की सियासत गरमाई, चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर को लेकर दिया बड़ा बयान
.