नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

बलूचिस्तान, सिंध...क्या टुकड़े टुकड़े होने वाला है पाकिस्तान? बलूच नेता की क्या मांग?

कश्मीर का राग अलाप रहा पाकिस्तान खुद टुकडे टुकडे होने के कगार पर है। बलूचिस्तान ने आजादी का ऐलान कर दिया है। सिंध भी..
11:29 PM May 16, 2025 IST | Vivek Chaturvedi
कश्मीर का राग अलाप रहा पाकिस्तान खुद टुकडे टुकडे होने के कगार पर है। बलूचिस्तान ने आजादी का ऐलान कर दिया है। सिंध भी..

Balochistan News: कश्मीर का राग अलाप रहा पाकिस्तान अपना मुल्क नहीं संभाल पा रहा है। बलूचिस्तान की ओर से पाकिस्तान से आजादी का ऐलान कर दिया गया है। (Balochistan News) अब बलूच नेता बलूचिस्तान को अलग देश बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मदद की मांग कर रहे हैं। इस बीच खबर है कि सिंध के लोग भी अलग देश की मांग कर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं और पाकिस्तान टुकड़े टुकड़े होने के कगार पर पहुंच रहा है।

बलूचिस्तान-सिंध...पाक के होंगे टुकड़े !

कश्मीर को लेकर पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की बयानबाजी बढ़ गई है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख भी कश्मीर का राग अलाप रहे हैं। जबकि पाकिस्तान खुद टुकड़ा टुकड़ा होने के कगार पर पहुंच रहा है। पाकिस्तान से बलूचिस्तान अलग होकर स्वतंत्र देश बनाए जाने की मांग कर रहा है। वहीं सिंध के लोग भी अलग देश की मांग कर रहे हैं। बलोच नेता ने तो बलूचिस्तान की आजादी का ऐलान भी कर दिया है और अलग देश बनाने के लिए अब अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मदद करने की अपील कर रहा है।

बलूचिस्तान ने मांगी अंतर्राष्ट्रीय मदद

बलूचिस्तान को लेकर आई मीडिया रिपोर्ट्स में बलूच नेता मीर यार बलोच की सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र किया गया है। जिसमें मीर यार बलोच ने कहा कि अब बलूचों को पाकिस्तानी ना कहा जाए। बलूच नेता ने भारत सहित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से बलूचिस्तान को अलग देश बनाने की मांग का समर्थन करने की अपील भी की है। बलूच नेता का कहना है कि बलूचिस्तान के लोगों ने अपना फैसला ले लिया है। अब दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए, हमारा साथ देना चाहिए। इसके अलावा बलूच नेता ने पाकिस्तान पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

पाकिस्तान पर आतंकवाद का आरोप

बलूच नेता ने सोशल मीडिया पोस्ट पर पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मीर यार बलोच ने कहा कि पाकिस्तान ने 1947 से 2025 तक पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अरबों डॉलर की मदद हासिल की और इसका इस्तेमाल आतंकवाद में किया। पाकिस्तान ने अमेरिका से फंड लेकर इसका इस्तेमाल अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों और नाटो सैनिकों को मारने में किया। बलूच नेता का कहना है कि पाकिस्तान को दी जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय मदद पैसों की बर्बादी है।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान से भी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को पानी ! क्या है भारत की तैयारी?

यह भी पढ़ें: भारत में क्यों हो रहा इस सेब का बायकॉट ? तुर्की को लगेगा 821 करोड़ का झटका !

Tags :
balochistan newsIndia-Pakistan tensionPakistanपाकिस्तान होगा टुकडे टुकड़े !बलूचिस्तान को देश बनाने की मांगभारत पाकिस्तान तनाव

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article