• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

अयोध्या में उमड़ेगा आस्था का समंदर! 50 लाख श्रद्धालुओं की उम्मीद, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजेगा हर कोना

अयोध्या… वह पावन नगरी, जहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने जन्म लिया, आज एक अद्भुत और दिव्य उत्सव...
featured-img

Ayodhya Ramjanmotsav: अयोध्या… वह पावन नगरी, जहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने जन्म लिया, आज एक अद्भुत और दिव्य उत्सव का साक्षी बनने जा रही है। राम नवमी के शुभ अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास की लहर हर गली, हर सड़क और हर मंदिर को महका रही है।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को रंग-बिरंगे पुष्पों से सजा दिया गया है, और इस अलौकिक दृश्य को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं। हर तरफ भजन-कीर्तन की गूंज है, (Ayodhya Ramjanmotsav) रामलला के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। हिंदू नववर्ष और राम नवमी के पावन अवसर पर मंदिर का मुख्य द्वार बेहद आकर्षक स्वरूप में जगमगा रहा है। मंदिर के गर्भगृह में विराजमान रामलला का सिंहासन विशेष रूप से भव्य और मनमोहक बनाया गया है, जहां भक्त अपने आराध्य के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर धन्य हो रहे हैं।

पूरी अयोध्या आज आस्था और भक्ति में सराबोर है। हर सड़क, हर गली को दिव्य और भव्य रूप से सजाया गया है। सूर्य स्तंभों से जगमगाती सड़कें, साफ-सुथरी चौड़ी गलियां, निर्मल सरयू नदी का मनमोहक किनारा, राम की पैड़ी की अद्भुत छटा...सब मिलकर इस नगरी को स्वर्ग सा बना रहे हैं। राम जन्मोत्सव का उल्लास अपने चरम पर है, और हर भक्त के मन में बस एक ही नारा गूंज रहा है.... "जय श्रीराम!"

रामलला के भव्य दरबार में उमड़ा भक्तों...

रामनवमी के इस पावन अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को अद्वितीय रूप से सजाया गया है। गर्भगृह का विशेष श्रृंगार किया गया है, जहां भगवान राम का सिंहासन भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। मंदिर के मुख्य द्वार को भव्य स्वरूप दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह और बढ़ गया है।

100 से ज्यादा स्क्रीन पर लाइव दर्शन

जो भक्त अयोध्या नहीं पहुंच सकते, उनके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। प्रसार भारती के माध्यम से रामनवमी महोत्सव का सीधा प्रसारण किया जाएगा। शहरभर में 100 से अधिक LED स्क्रीन लगाई गई हैं, जहां श्रद्धालु उत्सव का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, इन स्क्रीन पर ‘रामायण’ का भी प्रसारण होगा, जिससे हर भक्त भगवान राम की लीला से जुड़ेगा।

6 अप्रैल को मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

रामनवमी महोत्सव का मुख्य आकर्षण 6 अप्रैल को होगा, जब दोपहर 12 बजे श्रीराम का प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान राम जन्मभूमि मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। पूरे अयोध्या में बधाई गीत गूंजेंगे, और हर गली-मोहल्ला भक्ति की लहर में डूब जाएगा। अयोध्या के आठ हजार मंदिरों में कथा-प्रवचन और भजन-कीर्तन हो रहे हैं। मंदिरों को रोशनी से सजाया गया है, जिससे पूरा शहर किसी स्वर्ग से कम नहीं लग रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है, जिससे अयोध्या एक बार फिर भक्ति और श्रद्धा के महासागर में डूब चुकी है।

ये भी पढ़ें:

AFSPA Extension: गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला! मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल में AFSPA बढ़ा, क्यों लिया गया ये कड़ा कदम?

Baba Bageshwar: मेरठ के ब्लू ड्रम कांड के बाद बागेश्वर बाबा ने किसे दी नशा, नींद और नारी से दूर रहने की सलाह?

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज