Bihar: 'नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाया जाए' भाजपा नेता की मांग पर क्या बोली JDU?

Vivek Chaturvedi
Published on: 10 April 2025 3:40 PM IST
Bihar: नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाया जाए भाजपा नेता की मांग पर क्या बोली JDU?
X

Ashwini Choubey on Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने की मांग की गई है। यह मांग पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे की ओर से की गई। (Ashwini Choubey on Nitish Kumar) जिस पर अब JDU की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। भाजपा नेता अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार को लेकर क्या कहा? JDU की ओर से क्या प्रतिक्रिया दी गई है? आपको बताते हैं..

'नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाएं'

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का एक बयान चर्चा में है। भाजपा नेता अश्विनी चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का उप-प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग की है। अश्विनी चौबे ने कहा कि CM नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। नीतीश कुमार ने NDA संयोजक की भूमिका भी निभाई। ऐसे में मेरी निजी इच्छा है कि नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए। अश्विनी चौबे ने कहा कि इससे जगजीवनराम के बाद बिहार से दूसरा उप प्रधानमंत्री मिल सकेगा।
Ashwini Choubey on Nitish Kumar

यह भाजपा का आधिकारिक बयान नहीं-JDU

JDU की ओर से भाजपा नेता के इस बयान पर प्रतिक्रिया आई है। JDU प्रवक्ता अभिषेक झा का कहना है कि नीतीश कुमार बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। नीतीश कुमार ने बिहार के लिए काफी काम किया है। बिहार को अभी नीतीश कुमार की जरूरत है। अभिषेक झा ने कहा कि नीतीश कुमार को लेकर भाजपा नेता अश्विनी चौबे की मांग उनकी निजी इच्छा है। भाजपा का आधिकारिक बयान नहीं है।

'नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे विस चुनाव'

जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा का कहना है कि गृह मंत्री अमित शाह पहले ही स्पष्ट कर चुके कि NDA 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा। हमें गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर ही ध्यान देना चाहिए। अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए जो बात कही है, यह उनकी निजी इच्छा है। नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के साथ मिलकर काम किया है, यह बात सही है। यह भी पढ़ें: कंगना रनौत के 'खाली' घर में आया 1 लाख रुपये का बिजली बिल! बिजली बोर्ड ने बताया सच यह भी पढ़ें: दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, 194 राजनीतिक नियुक्तियों पर चला बुलडोजर
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story