नौसेना को मिलेगा Sonobuoy...पहली बार निजी कंपनी देश में ही करेगी निर्माण

Vivek Chaturvedi
Published on: 18 May 2025 7:10 PM IST
नौसेना को मिलेगा Sonobuoy...पहली बार निजी कंपनी देश में ही करेगी निर्माण
X

Adani Defense Make Sonobuoy: भारत की समुद्री सुरक्षा और मजबूत होने जा रही है। पहली बार भारत की निजी कंपनी भारत में ही नौसेना के लिए ऐसी डिवाइस का निर्माण करने जा रही है, (Adani Defense Make Sonobuoy) जो समुद्र के अंदर दुश्मन की पनडुब्बी को पलक झपकते ही डिटेक्ट कर सकती है। इससे नौसेना की समुद्री गश्त और मजबूत हो जाएगी। इस डिवाइस के लिए अडानी डिफेंस एयरोस्पेस ने अमेरिकी कंपनी के साथ साझेदारी की है। क्यों महत्वपूर्ण है यह डिवाइस? कौन करेगा भारत में इसका निर्माण? जानते हैं...

नौसेना को मिलेगा Sonobuoy सिस्टम

भारत में नौसेना की ताकत अब और बढ़ने वाली है। भारत को जल्द ही Sonobuoy सिस्टम मिल सकता है। यह अत्याधुनिक सिस्टम है, जो नौसेना के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस एंटी सबमरीन वारफेयर सिस्टम की मदद से समुद्र के भीतर नौसेना को गश्त में बहुत मदद मिलेगी। यह एक ऐसा सिस्टम है, जो पलक झपकते ही समुद्र के अंदर दुश्मन की पनडुब्बी को ना सिर्फ डिटेक्ट कर सकता है, बल्कि उसे ट्रैक भी कर सकता है। Sonobuoy सिस्टम मिलने के बाद भारतीय नौसेना और भी मजबूत हो जाएगी।
Adani Defense Make Sonobuoy

पहली बार...देश में ही बनेगी डिवाइस

Sonobuoy सिस्टम को लेकर सबसे खास बात यह है कि इसका निर्माण भारत में ही होगा। ऐसा पहली बार होगा जब कोई निजी कंपनी भारत में ही अत्याधुनिक एंटी सबमरीन वारफेयर सिस्टम को डेवलप कर इसे भारतीय नौसेना को मुहैया कराएगी। यह सब मेक इन इंडिया अभियान के तहत होगा। इसके लिए अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने अमेरिकी कंपनी के साथ करार किया है। अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस कंपनी इस सिस्टम को बनाएगी और अमेरिकी कंपनी इस एंटी सबमरीन वारफेयर सिस्टम को असेंबल करने में मदद करेगी।

क्यों महत्वपूर्ण है Sonobuoy सिस्टम?

भारतीय नौसेना के लिए Sonobuoy सिस्टम काफी महत्वपूर्ण है। यह डिवाइस समुद्र के नीचे दुश्मन की पनडुब्बियों को डिटेक्ट और ट्रैक कर सकती है। इस सिस्टम के मिलने के बाद भारतीय नौसेना की सुरक्षा, गश्त और मजबूत हो जाएगी। अभी तक भारत इस तरह की तकनीक के लिए विदेशों पर निर्भर रहता है। मगर अब भारत में ही अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस इस डिवाइस का निर्माण करने जा रही है। इसके बाद इसे भारतीय नौसेना को सौंप दिया जाएगा। जिससे भारतीय नौसेना को गश्त सहित समुद्र के भीतर दुश्मन पर नजर रखने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी की खुशी... अमित शाह के नेतृत्व में अहमदाबाद में निकली तिरंगा यात्रा
यह भी पढ़ें: देश में भाजपा लगातार कैसे जीत रही चुनाव? असदुद्दीन औवेसी ने बताया
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story