लिवर को हेल्दी रखने के लिए ऐसे करें डिटॉक्स, अन्य बीमारियों से भी मिलेगी निजात

हेल्दी रहने के लिए लिवर को हेल्दी रखना भी बहुत जरूरी होता है। ऐसे में यहां हम आपको लिवर को हेल्दी रखने की डाइट के बारे में बता रहे हैं।

Pooja
Published on: 28 May 2025 8:39 PM IST
लिवर को हेल्दी रखने के लिए ऐसे करें डिटॉक्स, अन्य बीमारियों से भी मिलेगी निजात
X
लिवर शरीर का एक अहम अंग होता है, जो खाना पचाने के साथ-साथ ब्लड को अच्छे से प्रवाहित करने का काम करता है। ऐसे में अगर लिवर खराब हो जाए, तो इससे ओवरऑल हेल्थ पर असर पड़ता है। हालांकि, शुरुआत में इसके लक्षणों के बारे में पता नहीं चलता और जब तक पता चलता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। ऐसे में जरूरी है कि समय-समय पर लिवर को डिटॉक्स किया जाए। इसके लिए आप कुछ हेल्दी ड्रिंक्स पी सकते हैं।

नींबू पानी

नींबू पानी सेहत के साथ-साथ लिवर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन करें, तो इससे लिवर अच्छे से काम करता है।

फाइबर से भरे फूड्स

लिवर के लिए फाइबर से भरपूर फूड्स भी बेहतरीन ऑप्शन होते हैं। ऐसे में अपनी डाइट में साबुत अनाज, फलियां, फल और सब्जियां भी शामिल करें। डाइट में हरी सब्जियां और पालक को भी शामिल करें, जो लिवर को डिटॉक्स करते हैं।

कच्चे फल-स​ब्जियां भी कारगर

लिवर की हेल्थ के लिए डाइट में कम से कम 40 परसेंट कच्चे फल और स​ब्जियां होनी चाहिए। दरअसल, कच्चे फूड्स एंजाइम से भरपूर होते हैं, जो लिवर को हेल्दी रखते हैं। ऐसे में आप गाजर, चुकंदर, पालक और एक गिलास जूस को शामिल करें।

रोज ऐसे पिएं पानी

इसके अलावा, लिवर को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिया जाना चाहिए। दिन में कम से कम 6-8 गिलास पानी पीना फायदेमंद होता है। इसके अलावा, दो से तीन गिलास गर्म पानी पीना भी लिवर को हेल्दी रखने में मददगार होता है।

रोजाना एक्सरसाइज भी है जरूरी

इसके अलावा, रोजाना एक्सरसाइज करने से भी लिवर एक्टिव रहता है। न सिर्फ लिवर बल्कि इससे ओवरऑल हेल्थ भी बेहतर होती है। ऐसे में आप स्विमिंग और बैडमिंटन जैसे गेम्स का भी सहारा ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story