TMC ने लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जानें किसे कहां से उतारा

Prashant Dixit
Published on: 10 March 2024 4:22 PM IST
TMC ने लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जानें किसे कहां से उतारा
X
TMC News: ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने लोक सभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। टीएमसी पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। जिसके लिए पार्टी ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। टीएमसी (TMC) की लिस्ट में कई नाम रिपीट हैं। तो कई पुराने चेहरों की जगह नए नाम शामिल किए हैं। यह भी पढ़े: धारावी का उमेश कीलू गरीबी से लड़ा, नौकरी के साथ पढ़ाई कर सेना में बना अधिकारी, जानें कहानी
इस बार कुल 12 महिलाओं को टिकट
टीएमसी ने महासचिव अभिषेक बनर्जी को डायमंड हार्बर सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से चुनाव मैदान में उतारा है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 2019 के लोकसभा चुनावों में कुल 22 सीटों जीती थी। वहीं पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनावों के लिए 16 सांसदों को रिपीट किया है। टीएमसी ने इस बार कुल 12 महिलाओं को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है।
टीएमसी के उम्मीदवार सूची
1- कूच बिहार से जगदीश चंद्र बसुनिया। 2- अलीपुरद्वार से प्रकाश चिक बड़ाईक। 3- जलपाईगुड़ी से निर्मल चंद्र रॉय। 4- दार्जीलिंग से गोपाल लामा। 5- रायगंज से कृष्णा कल्याणी। 6- बालूरघाट बिप्लब मित्रा। 7- मालदा उत्तर प्रसून बनर्जी। 8- मालदा दक्षिण शानावाज अली रहमान। 9- जंगीपुर खलीलुर्रहमान। 10- बहरामपुर यूसुफ पठान। 11- मुर्शीदाबाद अबु ताहेर खान। 12- कृष्णानगर महुआ मोइत्रा। 13- रानाघाट मुकुट मणी अधिकारी। 14- बनगांव विश्वजीत दास। 15- बैरकपुर पार्थ भौमिक। 16- दमदम प्रो सौगात राॅय। 17 -बारासात काकोली घोष दस्तीदार। 18- बशीरहाट हाजी नुरुल इस्लाम। 19 -जॉयनगर प्रतिम मंंडल। 20- श्रीरामपुर कल्याण बनर्जी। 21- मथुरापुर बापी हलदर। 22- डायमंड हार्बर अभिषेक बनर्जी। 23- जादवपुर सयानी घोष। 24- कोलकाता दक्षिण माला रॉय। 25- कोलकाता उत्तर सुदीप बंधोपाध्याय। 26- हावड़ा प्रसून बनर्जी। 27 - उलूबेरिया सजदा अहमद। 28- बीरभूम शताब्दी रॉय। 29- हुगली रचना बनर्जी। 30- आरामबाग मिताली बाग। 31- तमलुक देबांगशु भट्‌टाचार्य। 32 - कांथी उत्तम बारिक। 33- घाटल दीपक अधिकारी देव। 34 - झारग्राम कालीपाड़ा सोरेन। 35 - मिदनापुर जून मालियाह। 36 - पुरूलिया शांतिराम महतो। 37- बांकुरा अरुप चक्रवर्ती। 38- बिष्णुपुर सुजाता मंडल। 39 - बर्दमान पूर्व डॉ. शर्मिला सरकार। 40- बर्दमान दुर्गापुर कीर्ति आजाद। 41- आसनसोल शत्रुघ्न सिन्हा। 42 - बोलपुर असित कुमार मल।
यह भी पढ़े: अरुण गोयल के इस्तीफा पर कांग्रेस हमलावर, कहा- संस्थाओं का विनाश नहीं रुका तो हावी…
बहरामपुर से यूसुफ पठान पर दांव
तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को भी मौका दिया है। टीएमसी ने यूसुफ पठान को कांग्रेस के 5 बार के सांसद अधीर रंजन चौधरी के सामने बहरामपुर से मैदान में उतारा है। इस बार बंगाली फिल्म अभिनेत्री नुसरत जहां को पार्टी ने फिर से चुनाव मैदान में नहीं उतारा है। टीएमसी के टिकट पर नुसरत जहां 2019 में बशीरहाट से जीती थी।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story