Tips For Health: इन फलों को खाली पेट खाना आपकी सेहत पर पड़ सकता है भारी

Jyoti Patel
Published on: 5 Oct 2024 7:27 PM IST
Tips For Health: इन फलों को खाली पेट खाना आपकी सेहत पर पड़ सकता है भारी
X
Tips For Health : हम बचपन से सुनते आएं हैं कि फल खाना सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता हैं। फलों में बहुत से पौष्टिक तत्व होतें हैं, जो हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक होतें हैं। इतना ही नहीं फलों के रोजाना सेवन से हमारे शरीर में बहुत से पोषक तत्व और विटामिन की पूर्ती होती है। अगर हम फलों के सेवन नहीं करते हो हमारी बॉडी में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इसलिए हमे अपनी डाइट में फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। लेकिन हम जब भी फल खाएं तो हमे इस बात क्या ध्यान जरूर रखना चाहिए की कौनसा फल किस समय खाना ठीक रहता है। कुछ ऐसे फल होते हैं जो गलत समय पर खाने से विपरीत परिणाम देते हैं। फलो के सेवन के समय इस बात का ध्यान जरूर रखें की कुछ फलों का सेवन सुबह के समय खली पेट बिलकुल भी नहीं करें। ऐसा करने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आइये जानते हैं कौनसे हैं ये फल जिन्हे हमे खाली पेट नहीं खाना चाहिए।
अनानास
अनानास का सेवन कभी भी सुबह उठकर खली पेट नहीं करना चाहिए। इसमें ब्रोमेलेन पाया जाता है, जोकि स्ट्रोंग एंजाइम है और स्टमक लाइनिंग यानी पेट को इरिटेट कर सकता है। खाली पेट सबसे पहले अनानास खाने से आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में खाली पेट अनानास खाने से परहेज करें। सेब हमे खाली पेट सेब खाने से बचना चाहिए। क्योकि इसमें नेचुरल एसिड्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जिसके कारण अगर सेब को खाली पेट खाया जाए तो पेट बिगड़ सकता है। इसके साथ ही खाली पेट सेब खाने से गैस की समस्या भी हो सकती हैं। ऐसे में हमे खली पेट सेब खाने से परहेज करना चाहिए। संतरा आमतौर पर हम सभी जानते हैं, कि खट्टे फलों को खाली पेट कभी नहीं खाना चाहिए। क्योकि खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर आदि अगर खाली पेट खाया जाए तो इससे अपच, हार्टबर्न और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। खाना खाने के बाद ही संतरे का सेवन सही माना जाता है।
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story