Tips For Health: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं करें इन चीजों का सेवन, वरना सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

अंडों में भरपूर प्रोटीन होता है। अंडे सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। कुछ लोग अंडो का भुजिया या आमलेट बनाकर करते हैं

Jyoti Patel
Published on: 30 March 2025 12:23 PM IST
Tips For Health: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं करें इन चीजों का सेवन, वरना सेहत को पहुंच सकता है नुकसान
X
Tips For Health: अंडों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। अंडे सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। कुछ लोग अंडो का सेवन उबालकर तो कुछ इसकी भुजिया या आमलेट बनाकर करते हैं। इसके अलावा आप इसका सेवन रोटी या चावल के साथ खाने के लिए ग्रेवी में डालकर भी कर सकतें है। अंडों कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इतना ही नहीं अंडों को सुपरफूड कहा जाता है, क्योकि इनमें प्रोटीन, अमीनो एसिड्स, विटामिन और खनिजों की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यूं तो अक्सर ही अंडों को सादा खाया जाता है लेकिन बहुत से लोग अंडो को अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर खाते हैं। कुछ चीजों के साथ तो अंडे फायदेमंद साबित होते हैं लेकिन कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनके साथ अंडे का सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए।

चाय और दही (Tips For Health)

अंडों के सेवन गलती से भी चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। अंडे और चाय को साथ लेने पर शरीर पूरी तरह से अंडों से मिलने वाले प्रोटीन को नहीं सोख पाता है। वहीं, इस कोंबिनेशन से पेट बिगड़ सकता है और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा दही के साथ भी अंडे का सेवन करना थी नहीं माना जाता है। इन दोनों चीजों को साथ खाने पर पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। अंडे और दही दोनों ही प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत होते हैं ऐसे में ज्यादा प्रोटीन से पेट खराब हो सकता है।

सोया मिल्क

आमतौर पर वीगन लोग अपनी डाइट में सोया मिल्क शामिल करते हैं। आपको बता दें, सोया मिल्क प्रोटीन से भरपूर होता है और अंडों में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसीलिए इन दोनों चीजों के एकसाथ सेवन से परहेज के लिए कहा जाता है, इससे पेट भी खराब हो सकता है।

चीनी और केला

इसके अलावा अंडे के साथ चीनी और केले के सेवन भी नहीं करना चाहिए। अंडे और चीनी मिलाने पर जो अमीनो एसिड्स रिलीज होते हैं उन्हें सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। अंडे के साथ इन चीजों का सेवन पेट के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे पेट में भारीपन भी महसूस होता है और पाचन भी खराब हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story