TIME 100 LIST: ट्रंप-यूनुस शामिल, लेकिन एक भी भारतीय नहीं! टाइम मैगजीन की टॉप 100 लिस्ट से भारत गायब!

Rajesh Singhal
Published on: 17 April 2025 12:10 PM IST
TIME 100 LIST: ट्रंप-यूनुस शामिल, लेकिन एक भी भारतीय नहीं! टाइम मैगजीन की टॉप 100 लिस्ट से भारत गायब!
X
Time Magazine 100 Most Influential People 2025: टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की अपनी नई सूची जारी कर दी है, जिसमें कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस को इस प्रतिष्ठित लिस्ट में जगह मिली है। (Time Magazine 100 Most Influential People 2025) लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इस बार किसी भी भारतीय शख्सियत को इस वैश्विक सूची में शामिल नहीं किया गया है।

इन लोगों को भी मिली जगह

'लीडर्स' की लिस्ट में अन्य प्रमुख हस्तियों में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का नाम भी शामिल है। आश्चर्य की बात यह है कि इस साल टाइम मैगजीन की इस लिस्ट में एक भी भारतीय का नाम शामिल नहीं है। हालांकि, 'लीडर्स' सूची में वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की भारतीय मूल की CEO रेशमा केवलरमानी शामिल हैं। केवलरमानी सार्वजनिक अमेरिकी बायो टेक्नोलॉजी कंपनी की पहली महिला सीईओ बनी हैं।

भारतीय मूल की रेशमा का नाम...

साल 2024 में भारत से मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक को टाइम मैग्जीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया था। हालांकि इस साल भारतीय मूल की रेशमा केवलरमानी को इस सूची में जगह दी गई है। टाइम मैग्जीन ने अपने लीडर्स खंड में रेशमा को शामिल किया है। रेशमा केवलरमानी फार्मास्यूटिकल कंपनी वर्टेक्स की सीईओ हैं। वह जब 11 साल की थी, तभी उनका परिवार अमेरिका में बस गया था। रेशमा अमेरिका की सबसे बड़ी दवा कंपनियों में से एक वर्टेक्स की पहली महिला सीईओ भी हैं।
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2025 Route: इन दो रूटों से होकर गुजरेगी अमरनाथ यात्रा, एक है छोटा तो दूसरा कठिन
यह भी पढ़ें:  ‘वक्फ बाय यूजर’ क्या है, जिससे उलझ रहा वक्फ़ कानून केस! CJI से लेकर सिब्‍बल तक सबने पूछा—क्यों किया ऐसा?
Rajesh Singhal

Rajesh Singhal

Next Story