आंतों में जमा पुरानी गंदगी को भी साफ कर देगा पालक का रस, इन समस्याओं से भी दिलाता है निजात

पालक का रस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह आंतों की पुराने से पुरानी गंदगी को साफ कर देता है। आइए आपको इसके फायदे बताते हैं।

Pooja
Published on: 30 May 2025 5:56 PM IST
आंतों में जमा पुरानी गंदगी को भी साफ कर देगा पालक का रस, इन समस्याओं से भी दिलाता है निजात
X
आजकल की लाइफस्टाइल और खान-पान ऐसा है कि पेट संबंधी कई समस्याएं हो जाती हैं। गैस बनना और पेट फूलना तो आम हो गया है। हालांकि, अपने खान-पान में थोड़ा सुधार कर इन समस्याओं से बचा जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसी हेल्दी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपका पेट तो साफ होगा ही, साथ ही आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहेंगे। हम बात कर रहे हैं पालक के रस की, जिसे पीने से पेट में जमा पुरानी गंदगी भी साफ हो जाती है। दरअसल, पालक में फ्लेवोनॉयड्स और कैरोटेनॉयड्स होता है, जो आंतों की सूजन को दूर करने में मददगार होता है। इससे पाचन भी बेहतर होता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। आइए आपको पालक के रस के अन्य फायदों के बारे में बताते हैं।

बॉडी को रखे हाइड्रेट

पालक के जूस को पीने से बॉडी भी हाइड्रेट रहती है। दरअसल, इसे पीने से बॉडी के जितने टॉक्सिन्स होते हैं, वे बाहर निकलने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसे पीने से पानी की कमी भी नहीं होती है और ब्लड भी प्यूरिफाई होता है।

स्किन को रखे हेल्दी

पालक के जूस को पीने से स्किन भी हेल्दी रहती है। दरअसल, इसमें विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और ल्यूटिन जैसे एंटीऑ​क्सिडेंट्स भी होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखते हैं। इसके अलावा, ये बालों की ग्रोथ के लिए भी अच्छे होते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाए

पालक का रस आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है।
Pooja

Pooja

Next Story