महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम पर संशय खत्म, एकनाथ शिंदे आज देवेंद्र फडणवीस के साथ लेंगे शपथ

महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज शपथ लेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार लेंगे।

Girijansh Gopalan
Published on: 5 Dec 2024 4:16 PM IST
महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम पर संशय खत्म, एकनाथ शिंदे आज देवेंद्र फडणवीस के साथ लेंगे शपथ
X
महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी लेंगे। महाराष्ट्र में पुराने फॉर्मूले की तरफ इस बार भी एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री होंगे। महाराष्ट्र में आज यानी 5 दिसंबर को नई महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। देवेंद्र फडणवीस इसी के साथ तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह

बता दें कि महाराष्ट्र में आज शाम 5.30 बजे आजाद मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहणहण होगा। एनसीपी चीफ अजित पवार और पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। वहीं शिंदे को लेकर बीजेपी के संकटमोचक ग‍िरीश महाजन ने कहा एकनाथ शिंदे नाराज नहीं हैं, वे देवेंद्र फडणवीस के साथ ड‍िप्‍टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

पीएम मोदी होंगे शामिल

देवेंद्र फडणवीस के सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत 9 केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। वहीं साथ ही चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार और योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं 1000 लाडकी बहनें भी इस शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनेंगी। शपथ ग्रहण को देखते हुए मुंबई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आजाद मैदान और आसपास में वीवीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों के एडवाजइरी जारी की है। इस दौरान कई सड़कें बंद रहेंगी।

भाजपा के पास सबसे अधिक सीट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। इसमें सबसे अधिक 132 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं 57 सीटों पर एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के प्रत्याशी जीते हैं। इसके अलावा अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) 41 सीटों पर चुनाव जीतने में कामयाब हुई है। वहीं महायुति गठबंधन कुल मिलाकर 236 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा भाजपा को पांच निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी मिला है।

एनसीपी के आमंत्रण में शिंदे का नाम नहीं

वहीं अजित पवार की एनसीपी की तरफ से आमंत्रण पत्र में देवेंद्र फडणवीस के अलावा अजित पवार का ही नाम है। बता दें कि इस आमंत्रण पत्र से एकनाथ शिंदे का नाम गायब है।

शिवसेना का आमंत्रण

वहीं शिवसेना ने जो आमंत्रण पत्र जारी किया है, उसमें सिर्फ मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे देवेंद्र फडणवीस का ही नाम है। इस आमंत्रण पत्र में कार्यकारी सीएम शिंदे के अलावा एनसीपी नेता अजित पवार का भी नाम नहीं है।
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story