परफ्यूम और डियो को कपड़ों पर लगाएं या स्किन पर? जानें इन्हें लगाने का सही तरीका

अक्सर लोग परफ्यूम को कपड़ों पर लगाते हैं। हालांकि, इसे स्किन पर लगाना ज्यादा सही होता है। आइए आपको इसे लगाने का सही तरीका बताते हैं।

Pooja
Published on: 14 May 2025 5:21 PM IST
परफ्यूम और डियो को कपड़ों पर लगाएं या स्किन पर? जानें इन्हें लगाने का सही तरीका
X
गर्मियों में अक्सर पसीना आने के बाद बॉडी से बदबू आना शुरू हो जाता है, जो आपको लोगों से मिलने और उनके पास बैठने से रोक सकता है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए लोग परफ्यूम या डियोड्रेंट लगाते हैं। अगर आपसे अच्छी खुशबू आती है, तो यह आपकी पर्सनैलिटी में भी चार-चांद लगाती है। किसी पार्टी में जाना हो या फिर ऑफिस में, अच्छी खुशबू आपके कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाती है।

परफ्यूम और डियोड्रेंट लगाने का सही तरीका

खैर, अब सवाल यह उठता है कि परफ्यूम या डियो को लगाने का सही तरीका क्या होता है। इन्हें बॉडी पर लगाया जाना चाहिए या फिर कपड़ों पर। दरअसल, अगर आपको परफ्यूम या डियो को लगाने का सही तरीका पता है, तो इसकी खुशबू काफी समय तक बनी रहती है।
एक्सपर्ट्स की मानें, तो खुशबू ही नहीं बल्कि डियो और परफ्यूम को लगाने से हाइजीन का भी कनेक्शन है। 2012 में 'पब्लिक लाइब्रेरी ऑफ साइंस' (PMC) में एक स्टडी पब्लिश हुई थी, जिसमें बताया गया था कि परफ्यूम और डियोड्रेंट की खुशबू से पर्सनैलिटी और सोशल इमेज पर काफी असर पड़ता है। इस स्टडी में यह भी बताया गया था कि परफ्यूम की खुशबू आपकी बॉडी की खुशबू के साथ मिलकर एक अलग खुशबू बनाती है, जो आपकी पहचान होती है। हालांकि, गलत तरीके से परफ्यूम लगाने से आपकी स्किन भी खराब हो सकती है।
वैसे, तो आमतौर पर लोग परफ्यूम को कपड़ों पर लगाते हैं, लेकिन रिसर्च में यह साफ हुआ है कि इसे स्किन पर लगाना चाहिए, क्योंकि यह बॉडी की खुशबू के साथ मिलकर एक अनोखी खुशबू बनाता है। परफ्यूम को गर्दन, कोहनी के नीचे, घुटनों के पीछे और कॉलरबोन के पास लगाना चाहिए। दरअसल, इन पॉइंटस पर ज्यादा गर्माहट रहती है, इससे परफ्यूम की खुशबू बढ़ती है। इससे महक काफी समय तक टिकी रहती है। वहीं, डियो का काम पसीने की बुरी बदबू को रोकना होता है। ऐसे में डियो को अंरडआर्म्स पर लगाना चाहिए, इससे बैक्टीरिया खत्म होता है और बदबू नहीं आती है।
ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story