Cooling Station Jodhpur : भीषण गर्मी में जोधपुर के लोगों को राहत दे रहा देश का पहला कूलिंग स्टेशन, तापमान बाहर से पांच डिग्री कम

Chandramauli
Published on: 1 May 2024 10:53 AM IST
Cooling Station Jodhpur : भीषण गर्मी में जोधपुर के लोगों को राहत दे रहा देश का पहला कूलिंग स्टेशन, तापमान बाहर से पांच डिग्री कम
X
Cooling Station Jodhpur : जोधपुर । राजस्थान में इन दिनों गर्मी का भीषण दौर शुरू हो चुका है। लगातार बढ़ता पारा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो यहां हीट वेव का असर सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए एक नवाचार जोधपुर नगर निगम की ओर से एक महिला ट्रस्ट के साथ मिलकर किया गया है। जिसके तहत कूलिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। https://twitter.com/Rajasthanfirst_/status/1785541943671300553?t=gSX4pSDsbbrIm1DGeia40g&s=19
तीन कूलिंग स्टेशन होंगे स्थापित
जोधपुर नगर निगम की ओर से महिला हाउसिंग ट्रस्ट के सहयोग से तीन कूलिंग स्टेशन स्थापित किए जाने हैं। इनमें से एक कूलिंग स्टेशन तैयार हो गया है। पहला कूलिंग स्टेशन कबीर नगर में स्थापित किया गया है। यह देश का संभवतः पहला कूलिंग स्टेशन है। इस कूलिंग स्टेशन का उपयोग भी शुरू कर दिया गया है। लोगों को इससे काफी राहत मिल रही है। यह भी पढ़ें :
Amit Shah Fake Video: फेक वीडियो पर अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, गुजरात से जिग्नेश मेवाणी का करीबी गिरफ्तार
बाहर से पांच डिग्री कम तापमान
कूलिंग स्टेशन में पंखे लगाए गए हैं। छत को गर्म होने से बचाने के लिए खस काम में ली गई है। वहीं राहत देने के लिए खस के पर्दे भी लगाए गए हैं। पंखे के सामने पानी की हल्की फुंहार चलती है, जिससे ठंडक बनी रहती है और तापमान बाहरी तापमान से करीबन पांच डिग्री तक कम होता है। वहीं इस कूलिंग स्टेशन में बैठने के लिए स्टील की कुर्सियां भी लगाई गई है।
यह भी पढ़ें :
Loksbha Election 2024 Gurugram : क्या हरियाणा में यूपी सा कमाल दिखा पाएंगे अभिनेता राज बब्बर ? कांग्रेस ने गुरुग्राम से दिया टिकट, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत से मुकाबला
निगम की पहल का हो रहा स्वागत
जोधपुर नगर निगम की इस पहल का लोग स्वागत कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस इलाके में गर्मी का असर बहुत ज्यादा रहता है। इसलिए गर्मी से राहत के लिए इस तरह के प्रयास काफी सराहनीय है। खासकर गरीब तबके के लोगों और राहगीरों को ये प्रयास जरूर राहत देंगे।
Chandramauli

Chandramauli

Next Story