पर्यटन के लिए मशहूर, मगर झगड़ों से दूर...! थाइलैंड दुनिया का सबसे साइलेंट कंट्री ?

Avdesh
Published on: 16 May 2025 5:07 PM IST
पर्यटन के लिए मशहूर, मगर झगड़ों से दूर...!  थाइलैंड दुनिया का सबसे साइलेंट कंट्री ?
X
Thailand Silent On India-Pak Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की चर्चा पूरी दुनिया में हुई। अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देश भारत के पक्ष में बोलते दिखे। वहीं चीन- तुर्किए ने पाकिस्तान की पैरवी की। इस बीच एक देश ऐसा भी है, जिसने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा तो की। मगर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर चुप्पी साध ली। (Thailand Silent On India-Pak Tension)हालांकि इस देश ने ऐसा पहली बार नहीं किया, यह देश आमतौर पर दूसरे देशों में होने वाले झगड़ों पर आमतौर पर यही रवैया अपनाता है।

थाईलैंड ने की आतंकी हमले की निंदा

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही हुए तनाव की चर्चा पूरी दुनिया में रही। भारत में कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की घटना की दुनिया के तमाम देशों ने कड़ी निंदा की। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा तो इस पर भी पूरी दुनिया की नजर रही। मगर थाईलैंड एक ऐसा देश है, जिसने पहलगाम आतंकी हमले की घटना की निंदा तो की। मगर इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव पर यह देश कुछ भी नहीं बोला। भारत और पाकिस्तान में तनाव पर इस देश में पूरी तरह चुप्पी साध ली। travel tips visit thailand in summer vacation | गर्मियों में बनाएं थाईलैंड  जानें का प्लान, जिंदगीभर याद रहेगा ये शानदार ट्रिप! | Hindi News,

भारत-पाक तनाव पर थाईलैंड चुप !

थाईलैंड ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, थाईलैंड पहले भी दूसरे देशों के बीच हुए तनाव में भी ऐसा कर चुका है। जब चीन और ताइवान के बीच तनाव हुआ, तब भी थाईलैंड ने चुप्पी साधे रखी। चीन और जापान के बीच विवाद के समय भी थाईलैंड बिल्कुल चुप रहा। थाईलैंड की भारत के साथ समुद्री सीमा है, इसके बावजूद जब हाल ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव हुआ तो थाईलैंड ने चुप्पी साध ली। थाईलैंड ने अभी तक इस मामले में कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है।

दुनिया का सबसे साइलेंट कंट्री थाईलैंड !

दुनिया में किसी भी देश के बीच तनाव पर रिएक्शन ना देना थाईलैंड की नीति है। जानकारों के मुताबिक इस नीति की एक खास वजह भी है। थाईलैंड ऐसा देश है, जो टूरिज्म के लिए मशहूर है। इसके राजस्व का बड़ा हिस्सा पर्यटन से आता है। ऐसे में थाईलैंड का मानना है कि अगर वह किन्हीं दो देशों के तनाव के बीच बोलता है, तो इससे दूसरा देश नाराज हो सकता है। इसका असर थाईलैंड के पर्यटन कारोबार पर पड़ सकता है। इसलिए थाईलैंड दुनिया में सबसे साइलेंट कंट्री बने रहने की कोशिश करता है।
यह भी पढ़ें:
औरंगजेब और राणा सांगा से लेकर सोफिया-व्योमिका तक...अखिलेश की टीम के 'बयानवीरों' की जुबान बार-बार क्यों फिसल रही? चिदंबरम बोले- INDIA गठबंधन बिखर रहा है, कांग्रेस का भविष्य धुंधला… बीजेपी ने कहा- अब जागे?
Avdesh

Avdesh

Next Story