थाईलैंड ने भारतीयों के लिए किया वीजा फ्री प्रवेश का विस्तार, जानें क्या हैं नए नियम और फायदे
थाईलैंड सरकार ने भारतीय पर्यटकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब भारतीय नागरिक बिना वीजा के थाईलैंड घूम सकेंगे। इस नए नियम से पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
visa free entry for Indians: थाईलैंड हमेशा से भारतीय पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन रहा है। बैंकॉक और पटाया जैसे शहर अपनी खूबसूरती और संस्कृति के लिए जाने जाते हैं। अब थाईलैंड की सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है जो भारतीय यात्रियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
नया वीजा नियम क्या है?
आपको बता दें थाईलैंड ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री की सुविधा को अनिश्चितकाल तक बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि अब भारतीय बिना किसी वीजा के थाईलैंड जम के घूम सकते हैं और वहां 60 दिनों तक रह आराम से सकते हैं। यह नियम पहले 11 नवंबर 2024 तक ही लागू था, लेकिन अब इसे और आगे बढ़ा दिया गया है।इस नियम से क्या फायदे होंगे?
- पैसों की बचत: पहले भारतीयों को थाईलैंड जाने के लिए करीब 3000 रुपये का वीजा शुल्क देना पड़ता था। अब यह खर्च बच जाएगा।
- समय की बचत: वीजा के लिए कई दस्तावेज जमा करने और इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।
- आसान यात्रा: बिना वीजा के यात्रा करना ज्यादा सुविधाजनक होगा।
- पर्यटन को बढ़ावा: इस साल अक्टूबर तक 16 लाख से ज्यादा भारतीय थाईलैंड गए हैं। नए नियम से यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
क्या ध्यान रखना चाहिए?
- 60 दिन की सीमा: आप बिना वीजा के 60 दिनों तक ही रह सकते हैं। इसके बाद 30 दिन का विस्तार मिल सकता है।
- पासपोर्ट: आपके पास कम से कम 6 महीने की वैधता वाला पासपोर्ट होना चाहिए।
- वापसी टिकट: थाईलैंड से वापसी का टिकट साथ रखें।
- पैसे का प्रबंध: अपने साथ पर्याप्त धन या क्रेडिट कार्ड रखें।
भारतीय पासपोर्ट की ताकत
हेन्ली ग्लोबल की रैंकिंग के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट दुनिया का 83वां सबसे मजबूत पासपोर्ट है। इससे 58 देशों में बिना वीजा या आसानी से वीजा मिलता है। यह रैंकिंग 105 देशों की सूची में है, जिसमें सिंगापुर सबसे ऊपर और अफगानिस्तान सबसे नीचे है।थाईलैंड की यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का रखे ध्यान
- मौसम: थाईलैंड जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी के बीच होता है।
- भाषा: थोड़ी-बहुत थाई भाषा सीख लें। अंग्रेजी भी काम आएगी।
- सम्मान: थाई संस्कृति और रीति-रिवाजों का सम्मान करें।
- खाना: थाई व्यंजनों का आनंद लें, लेकिन सावधानी से खाएं।
- यात्रा बीमा: अपनी यात्रा के लिए बीमा जरूर करवाएं।
हिंदू मंदिर पर हमले से बढ़ा भारत-कनाडा तनाव: जयशंकर ने जताई चिंता
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान, कमला हैरिस के समर्थन में
Next Story


