डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले कराया था सीजफायर, अब थाईलैंड-कंबोडिया में शुरू हुई जंग

Surya Soni
Published on: 8 Dec 2025 10:30 AM IST
डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले कराया था सीजफायर, अब थाईलैंड-कंबोडिया में शुरू हुई जंग
X
Thailand Cambodia war: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई देशों के बीच सीजफायर समझौता कराने का दावा करते हैं। कुछ समय पहले ट्रंप ने थाईलैंड-कंबोडिया के बीच भी सीजफायर समझौता कराया था। लेकिन अब एक बार फिर ये दोनों देश जंग पर उतर आए हैं। थाईलैंड ने कंबोडिया के साथ लगते बॉर्डर के इलाके में एयर स्ट्राइक की है। दोनों देशों के बीच स्थिति काफी विकट बनी हुई है।

सीजफायर 44 दिन में फेल

बता दें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थाईलैंड-कंबोडिया के बीच 44 दिन पहले यानी 27 अक्टूबर को दोनों देशों के बीच सीजफायर का एलान किया था। लेकिन अब थाईलैंड की सेना दवा किया है कि कंबोडिया की तरफ से हुए हमले में कम से कम एक थाई सैनिक की मौत हो गई और चार घायल हो गए हैं। तनाव बढ़ने के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगाया।

सीमा को लेकर दशकों से विवाद

बता दें थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा को लेकर पिछले कई दशकों विवाद चल रहा है। जब फ्रांस ने कंबोडिया और थाईलैंड के बीच बॉर्डर निर्धारित की थी। तब से लेकर आज तक दोनों देशों में 800 किलोमीटर लंबी सीमा को लेकर कई बार विवाद हुआ है। 1962 में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) ने प्रेह विहार मंदिर को कंबोडिया को सौंप दिया, लेकिन थाईलैंड ने आसपास के क्षेत्रों पर दावा बनाए रखा।

जुलाई में शुरू हुआ था विवाद

जुलाई में दोनों देशों के बीच सीमा विवाद पांच दिनों के संघर्ष में बदल गया था। इन झड़पों के दौरान कम से कम 48 लोग मारे गए और अनुमानित 300,000 लोग अस्थायी रूप से विस्थापित हुए। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर रॉकेट और भारी तोपखाने से गोलीबारी की थी। इस युद्ध में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। बाद में ट्रंप की पहल पर दोनों देशों के बीच सीज फायर हुआ था। ये भी पढ़ें: ट्रंप और पुतिन की वार्ता से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान, कहा- पीछे हटने का सवाल ही नहीं रूस-यूक्रेन युद्ध रुक जाएगा? डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की जल्द होगी मुलाकात
Surya Soni

Surya Soni

Next Story