New Delhi : भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit में संमिलित हुए केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के दूरदर्शी नेतृत्व में यह सम्मेलन भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit में संमिलित हुए। इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में हो रहे विभिन्न नवाचारों और उपलब्धियों को निकट से देखने का अवसर प्राप्त किया, जो जनसामान्य के जीवन में सकारात्मक और उल्लेखनीय परिवर्तन ला रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के दूरदर्शी नेतृत्व में यह सम्मेलन भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
AI के क्षेत्र में हो रहे विभिन्न नवाचारों और उपलब्धियों को निकट से समझ
नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में AI Impact Summit का आयोजन किया गया है। जिसमें आज केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी उपस्थित रहें। दरमियान, उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में हो रहे विभिन्न नवाचारों और उपलब्धियों को निकट देखा एवं समझा। जो जनसामान्य के जीवन में सकारात्मक और उल्लेखनीय परिवर्तन ला रहे हैं। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने अपने सोशियल मीडिया एकाउन्ट एक्स (पहले ट्विटर) पर भी शेयर की है।
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल तस्वीरें साझा की
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि, 'माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर के दूरदर्शी नेतृत्व में आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit में सहभागी होने तथा वहां प्रदर्शित नवाचारों को निकट से देखने का अवसर प्राप्त हुआ। यह स्पष्ट रूप से अनुभव हुआ कि भारत आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में केवल सहभागी राष्ट्र नहीं, बल्कि वैश्विक नेतृत्व की दिशा में अग्रसर एक निर्णायक शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर के दूरदर्शी नेतृत्व में आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit में सहभागी होने तथा वहां प्रदर्शित नवाचारों को निकट से देखने का अवसर प्राप्त हुआ।
— C R Paatil (@CRPaatil) February 18, 2026
यह स्पष्ट रूप से अनुभव हुआ कि भारत आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र… pic.twitter.com/NgxbmGhEUk
समिट में प्रस्तुत अत्याधुनिक तकनीकों, शोध उपलब्धियों और स्टार्टअप नवाचारों ने यह प्रमाणित किया कि भारत की प्रतिभा, नीति-दृष्टि और तकनीकी क्षमता मिलकर मानव-केंद्रित, उत्तरदायी और समावेशी AI विकास का सशक्त मॉडल प्रस्तुत कर रही है। AI के माध्यम से शासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में जो परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं, वे जनसामान्य के जीवन को अधिक सुलभ, पारदर्शी और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।'


