भारतीय टीम के कोच मोर्ने मोर्कल पर टूट पड़ा दुख का पहाड़, पिता का हुआ निधन

टीम इंडिया के लिए मोर्कल को गेंदबाज़ी कोच की जिम्मेदारी कुछ ही महीनों पहले मिली थी।

Surya Soni
Published on: 18 Feb 2025 7:53 AM IST
भारतीय टीम के कोच मोर्ने मोर्कल पर टूट पड़ा दुख का पहाड़, पिता का हुआ निधन
X
Morne Morkel: चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस समय भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारी में जुटी है। टीम के खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ दुबई में प्रैक्टिस सेशन में भाग ले रहे हैं। लेकिन इस बीच टीम इंडिया के सहायक कोच मोर्ने मोर्कल (Morne Morkel) के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई। मोर्ने मोर्कल के पिता का निधन हो गया है। वह दुबई से दक्षिण अफ्रीका चले गए हैं। इस खबर के बाद पूरी टीम में शोक की लहर है।

टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका

बता दें आईसीसी के इतने बड़े टूर्नामेंट से कुछ ही समय पहले मोर्ने मोर्कल का अफ्रीका का लौटना टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा हैं। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं हैं कि मोर्कल कब तक वापस टीम के साथ जुड़ेंगे..? भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को खेला जाना हैं। ऐसे में गेंदबाज़ों को मोर्कल के अनुभव का फायदा इस बड़े टूर्नामेंट में जरूर मिलता, लेकिन अब उनके पिता के निधन के चलते मोर्कल को अचानक अफ्रीका जाना पड़ा।

गौतम गंभीर पर बढ़ेगा दबाव

सहायक कोच मोर्कल के अफ्रीका लौटने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर पर काफी दबाव बढ़ जाएगा। मोर्कल की गैरमौजूदगी में गेंदबाज़ों को प्रैक्टिस में मदद कौन करेगा...? ये देखने वाली बात होगी। बता दें भारतीय खिलाड़ी टीम पिछले दो दिन से नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को टीम को मैदान पर उतरना है।

कुछ महीनों पहले मिली थी बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी

टीम इंडिया के लिए मोर्कल को गेंदबाज़ी कोच की जिम्मेदारी कुछ ही महीनों पहले मिली थी। हालांकि उसके बाद भारत ने न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करारी हार का सामना किया। लेकिन अब चैम्पियंस ट्रॉफी में उनके अनुभव का गेंदबाज़ो को काफी फायदा मिल सकता था। अब देखना होगा कि मोर्कल कब तक टीम इंडिया के साथ वापस जुड़ जाएंगे...
ये भी पढ़ें :
Surya Soni

Surya Soni

Next Story