TBMAUJ Advance Booking: शाहिद कपूर-कृति सेनन ने जीता फैंस का दिल, एडवांस बुकिंग में हुई इतनी कमाई

Anjali Soni
Published on: 7 Feb 2024 10:11 PM IST
TBMAUJ Advance Booking: शाहिद कपूर-कृति सेनन ने जीता फैंस का दिल, एडवांस बुकिंग में हुई इतनी कमाई
X
TBMAUJ Advance Booking: शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म काफी चर्चा में हैं, फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने लोगों को दीवाना बना दिया है। मूवी में एक्ट्रेस कृति सेनन भी नजर आएगी। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था जिसने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इसके बाद लोग एक के बाद एक टिकट बुक कर रहे हैं। एडवांस बुकिंग में भी इतनी कमाई कर ली है।
मूवी में दिखेगी ये कहानी
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म में कंप्यूटर इंजीनियर आर्यन है जिसे सिफ्रा रोबोट से प्यार हो जाता है। इसमें SIFRA का अर्थ है सुपर इंटेलिजेंट फीमेल रोबोट ऑटोमेशन है। प्यार करने के बाद आर्यन को पता चलता है कि ये एक्ट्रेस रोबोट है। इसके बाद कहानी में काफी ज्यादा ट्विस्ट आता है और इसके बाद एक और दिलचस्प कहानी आती है। अब बस फैंस को इसके रिलीज़ का इंतज़ार है।
इस दिन होगा फैंस इंतज़ार खत्म
शाहिद कपूर और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ सिनेमाघरों में 9 फरवरी को रिलीज़ होगी। फिल्म में आपको जबरदस्त रोमांस देखने को मिलेगा इसके साथ ही कॉमेडी का जादू भी है। फिल्म में शाहिद और कृति के साथ धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया और अन्य सितारे भी होंगे। इस फिल्म के गाने भी कमाल है हर गाने में रोमांस भरा है। यह भी पढ़े: Vedaa Movie Poster: सामने आया वेदा’ फिल्म का पोस्टर, एक्शन अवतार में दिखेंगे जॉन अब्राहम OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story