Tahawwur Rana: 'सरकार ने अच्छा काम किया, हम तारीफ करते हैं' तहव्वुर को भारत लाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का बयान

Vivek Chaturvedi
Published on: 10 April 2025 10:16 PM IST
Tahawwur Rana: सरकार ने अच्छा काम किया, हम तारीफ करते हैं तहव्वुर को भारत लाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का बयान
X
Tahawwur Rana Extradition: मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाया जा चुका है। अमेरिका से विशेष विमान से उसे दिल्ली लाया गया। (Tahawwur Rana Extradition) यहां एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग के बाद उसे NIA हेडक्वार्टर ले जाया गया। अब अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे जेल में शिफ्ट किया जाएगा। इस बीच तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने पर कांग्रेस नेता भी मोदी सरकार की तारीफ करते नजर आए। कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि सरकार ने अच्छा काम किया है।

कांग्रेस नेता ने की केंद्र सरकार की तारीफ

मुंबई में 26/11 हमलों के आरोपी तहव्वुर राणाको भारत लाया जा चुका है। अमेरिका से तहव्वुर राणा के भारत को प्रत्यर्पण की मंजूरी के बाद आज 10 अप्रैल की शाम तहव्वुर को विशेष विमान से दिल्ली लाया गया। खास बात यह है कि तहव्वुर को भारत लाए जाने पर सियासी बयानबाजी के बीच कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता भी मोदी सरकार की तारीफ करते नजर आए। कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि आखिर हम तहव्वुर को भारत लाने में सफल हुए, अब NIA पूरी जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाएगी।
Tahawwur Rana Extradition

अब पीड़ियों को न्याय दिलाएगी NIA

कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि हम (कांग्रेस) भी उसे लाने की कोशिश कर रहे थे। भाजपा सरकार भी तहव्वुर राणा को भारत लाने के लिए लंबे समय से कोशिश कर रही थी। अब उसे वापस लाने में सफल हुए हैं। शिंदे ने कहा कि अब NIA इस मामले की तह तक जाकर जांच करेगी और पीड़ितों को न्याय दिलाएगी। शिंदे ने कहा कि किसी भी तरह तहव्वुर राणा को भारत लाया गया। इस सरकार ने अच्छा काम किया है। हम उनकी तारीफ करते हैं।

सरकार की तारीफ करना गलत नहीं- शिंदे

कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि हम उनकी (केंद्र सरकार) की तारीफ करते हैं, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। यह लंबे समय से चला आ रहा मुद्दा था। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील शिंदे पहले भी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को लेकर सरकार की तारीफ कर चुके हैं। मगर उनके इस बयान से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। कांग्रेस नेता के इस बयान को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें: Tahawwur Rana: आतंकी तहव्वुर राणा लाया गया भारत, सफेद बाल-दाढ़ी, जंपसूट में पहली तस्वीर आई सामने यह भी पढ़ें: Tahawwur Rana: मुंबई हमले के बारे में सब जानता था तहव्वुर, हेडली को कैसे लाया भारत? क्या बोले पूर्व गृह सचिव
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story