NIA हेडक्वार्टर में तहव्वुर राणा ने मांगी कुरान, कलम और कागज! जानिए क्या है उसके पीछे का राज?

Rajesh Singhal
Published on: 13 April 2025 9:30 AM IST
NIA हेडक्वार्टर में तहव्वुर राणा ने मांगी कुरान, कलम और कागज! जानिए क्या है उसके पीछे का राज?
X
Tahawwur Rana: 26/11 को हुए मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के कब्जे में है। NIA ने तहव्वुर राणा को नई दिल्ली स्थित CGO कॉम्प्लेक्स मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रखा है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक तहव्वुर राणा के आसपास भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं, जो 24 घंटे उस पर नजर रखते हैं। हालांकि इसी बीच एक और खबर सामने आ रही है। NIA की कस्टडी में मौजूद तहव्वुर राणा ने 3 चीजों की मांग की है।

तहव्वुर राणा की 3 मांगे

एक  रिपोर्ट के अनुसार तहव्वुर राणा ने जेल में कुरान की मांग की थी। ऐसे में उसे कुरान की एक कॉपी दी गई है। कुरान के अलावा तहव्वुर राणा ने पेन और पेपर मांगा था। उसकी तीनों मांगे पूरी कर दी गई हैं। हालांकि सुरक्षाबल उस पर हमेशा नजर रखते हैं कि कहीं पेन से वो खुद को कोई नुकसान न पहुंचा ले। इन तीन चीजों के अलावा अभी तक उसने कुछ भी नहीं मांगा है।

रोज पढ़ता है 5 वक्त की नमाज

जेल में तहव्वुर राणा को बाकी कैदियों की तरह ही रखा गया है, उसे अलग से कोई खास सुविधा नहीं दी गई है। तहव्वुर राणा पांच वक्त की नमाज भी अदा करता है। जेल में उसे रोज दिन में पांच बार नमाज पढ़ते हुए देखा जाता है।

न्यायालय ने दी 18 दिन की रिमांड

अदालत के आदेश पर तहव्वुर राणा को हर दूसरे दिन उसके वकील से मिलने की अनुमति है। उसे वो सारी सुविधाएं मिल रही हैं, जो हिरासत में मौजूद बाकी कैदियों को दी जाती हैं। बता दें कि अमेरिका से वापसी के बाद NIA ने शुक्रवार की सुबह तहव्वुर राणा को दिल्ली की अदालत में पेश किया था। इस दौरान न्यायालय ने उसे 18 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

NIA हेडक्वार्टर में कैद राणा पर कड़ी निगरानी

अधिकारी ने बताया कि राणा ने कुरान की एक कॉपी मांगी थी, जो हमने उपलब्ध कराई है। वह अपने सेल में पांच वक्त की नमाज अदा करता है जैसा कि देखा गया है।  कुरान के अलावा राणा ने पेन और पेपर की भी मांग की जो उसे प्रदान किए गए हैं। हालांकि, कलम से वह खुद को नुकसान न पहुंचाए, उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. इसके अलावा उसने कोई और मांग नहीं की है। ये भी पढ़ें: “ठंडा-ठंडा कूल-कूल खत्म!” अब चिलचिलाती गर्मी का कहर, जानिए अगले 4 दिन का हाल! ये भी पढ़ें:  Tahawwur Rana: तहव्वुर राणा ने पूछा कब तक खत्म होगा केस ? कानूनी सलाहकारों ने क्या बताया?
Rajesh Singhal

Rajesh Singhal

Next Story