Taapsee Pannu Wedding: तापसी पन्नू भी जल्द करने वाली है शादी, इस दिन बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे

Anjali Soni
Published on: 28 Feb 2024 12:16 PM IST
Taapsee Pannu Wedding: तापसी पन्नू भी जल्द करने वाली है शादी, इस दिन बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे
X
Taapsee Pannu Wedding: बॉलीवुड में एक के बाद एक कपल शादी कर रहा है, बता दें कि कुछ दिन पहले ही रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने गोवा में शादी की है। इस कपल की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अब नई अपडेट के अनुसार तापसी पन्नू भी जल्द शादी करने वाली है, एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने वाली है।
अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ करेगी शादी
आपको बता दें कि एक्ट्रेस पिछले 10 साल से भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच माथियास बो को डेट कर रहे हैं। अब तापसी पन्नू अपने बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे लेने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार तापसी और मैथियास मार्च में शादी करने वाले हैं, ये उदयपुर में एक सिख-ईसाई समारोह में शादी करने जा रहे हैं। परन्तु इस बात को लेकर कपल ने अभी कुछ कन्फर्म नहीं किया है।
View this post on Instagram

A post shared by Mathias Boe (@mathias.boe)

दोनों की जोड़ी लगती है कमाल सोशल मीडिया पर तापसी ने अपने फैंस के साथ खुशी जाहिर की है, साथ ही अपने रिश्ते का भी खुलासा किया है। तापसी ने बताया कि वह साल 2013 से मैथियास को डेट कर रही है। इस बात को कन्फर्म करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा "मैं तब से एक ही शख्स के साथ हूं और मेरा उसे छोड़ना या किसी और के साथ रहना के बारे में कोई ख्याल नहीं है क्योंकि मैं इस रिश्ते से बहुत खुश हूं. "
तापसी पन्नू की वर्क डिटेल
तापसी पन्नू के काम की बात करें तो उन्हें लास्ट ‘डंकी’ में देखा गया था जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया था। फिल्म लोगों ने बेहद पसंद की थी, वह अब जल्द ही एक्ट्रेस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'वो लड़की है कहां' में नजर आने वाली है। इसके साथ ही एक्ट्रेस एक और फिल्म 'हसीन दिलरुबा' का मोस्ट अवेटेड सीक्वल 'फिर आई हसीन दिलरुबा' भी है। यह भी पढ़े: Ranveer Singh Don 3: ‘डॉन 3’ में दिखेगा जबरदस्त एक्शन, मिल रही है रणवीर सिंह-कियारा आडवाणी को स्पेशल ट्रेनिंग OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story