Taapsee Pannu-Mathias Boe Wedding: इंतजार की घड़ियां हुई खत्म, सामने आया तापसी पन्नू की शादी का पहला वीडियो

Anjali Soni
Published on: 3 April 2024 5:12 PM IST
Taapsee Pannu-Mathias Boe Wedding: इंतजार की घड़ियां हुई खत्म, सामने आया तापसी पन्नू की शादी का पहला वीडियो
X
Taapsee Pannu-Mathias Boe Wedding: काफी समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (अपने बॉयफ्रेंड माथियास बो के साथ शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है, जिसके बाद सभी उनकी शादी का इंतज़ार कर रहे थे। अब फैंस का इंतज़ार खत्म हो गया है, दोनों ने शादी कर ली है जिसका वीडियो वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।
तापसी पन्नू की शादी का वीडियो वायरल
वीडियो में शादी का वीडियो सामने आया है जिसमें तापसी पन्नू लाल हैवी वर्क वाला सूट पहना है। वह दुल्हन बनकर मंडप में बैठी हुई है, साथ में वह अपने दूल्हे के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है। वहीं एक्ट्रेस के दूल्हे राजा वीडियो के आखिर में साइकिल पर बैठे हुए है और दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ समय से ये खबर सामने आ रही है कि तापसी पन्नू ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माथियास बो के साथ उदयपुर में शादी की है। वीडियो में तापसी ने पंजाबी गेटअप किया है और सभी पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी की है।
वरमाला के बाद कपल ने किया डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वरमाला वीडियो, बता दें कि वीडियो में पहले एक्ट्रेसमंडप तक जाती हैं। इस समय वह बहुत खुश नजर आती है और अपनी एंट्री लेते समय वह डांस भी करने लगती है। वहीं मंडप पर पहुंचकर एक्ट्रेस पहले अपने दूल्हे को गले लगाती हैं, जिसके बाद दोनों फिर वरमाला की रस्म पूरी करते हैं। इसके तुरंत बाद कपल एक दूसरे संग ठुमके लगाते हैं दोनों के वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। सभी कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़े: Heeramandi New Song: रिलीज़ हुआ ‘हीरामंडी’ का दूसरा गाना ‘तिलस्मी बाहें’, सोनाक्षी सिन्हा ने हाथ में जाम लिए दिखाया अपना जलवा
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story