Symptoms of High Cholesterol : अगर शरीर के इन हिस्सों में होता है दर्द तो नहीं करें नजरअंदाज हो सकता है, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत

Jyoti Patel
Published on: 10 Aug 2024 2:40 PM IST
Symptoms of High Cholesterol : अगर शरीर के इन हिस्सों में होता है दर्द तो नहीं करें नजरअंदाज हो सकता है, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत
X
Symptoms of High Cholesterol : कोलेस्ट्रॉल शरीर में पाए जाने मोम जैसा पदार्थ है। कोलेस्ट्रॉल शरीर में कोशिकाओं के निर्माण, हार्मोन बनाने के साथ और भी कई जरुरी कार्य करता है। अक्सर जानकारी के आभाव में में लोग कोलेस्ट्रॉल को खराब मानते हैं। अगर कोलेस्ट्रॉल शरीर के संतुलित मात्रा में है तो इससे सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। लेकिन बॉडी में कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा सेहत को नुकसान पंहुचा सकती है। बढे हुए कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है। जब भी हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो यह हमे इस बात का संकेत देता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द भी होता है। आइये जानते हैं इन संकेतो के बारे में
सीने में दर्द
अक्सर हमारे सीने में जब भी दर्द होता है तो हम इसे गैस का दर्द समझकर लापरवाही करते हैं। ऐसे में इस दर्द को बार बार इग्नोर नहीं करें यह हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत होता है। जब नसों में प्लाक जमा होने लगता है, तो दिल तक खून पहुंचने में बहुत मुश्किल होती है। जिसके कारण सीने में दर्द महसूस होता है। अगर आपको बार-बार सीने में दर्द महसूस हो रहा है तो ऐसे में बिना किसी देरी के तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
पैरो में दर्द
शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर पैरों में दर्द होता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पैरों की धमनियों तक ब्लड फ्लो सही तरीके से नहीं हो पाता है। जिसके चलते पैरों में दर्द, झुनझुनी महसूस होती है। अगर आपको ऐसा कोई लक्षण महसूस होता है, तो बिना लापरवाही किये समय पर डॉक्टर से परामर्श लें। बाजुओं में दर्द कभी-कभी हमारी बाजुओं में दर्द और अकड़न होने पर हम पैन किलर खाकर इस दर्द को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है यह भी हाई कोलेस्ट्रॉल की निशानी है। जब खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो हाथों की ब्लड वेसल्स में खून की सप्लाई प्रभावित होती है। जिसके कारण आपको बाजुओं में दर्द का होने लगता है। ऐसी स्थित में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story