Sushil Kumar Bail: 3.5 साल से जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार को मिली जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को सागर धनखड़ हत्याकांड में जमानत दी। सबूतों की कमी के चलते कोर्ट का बड़ा फैसला।

Rohit Agrawal
Published on: 4 March 2025 4:04 PM IST
Sushil Kumar Bail: 3.5 साल से जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार को मिली जमानत
X
Sushil Kumar Bail: ओलंपिक पदक विजेता और भारत के दिग्गज पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली HC से बड़ी राहत मिली है। उन्हें सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में तीन साल से ज्यादा समय तक जेल में रहने के बाद जमानत (Sushil Kumar Jamanat) मिल गई है। सुशील कुमार को मई 2021 में गिरफ्तार किया गया था और तब से वे तिहाड़ जेल में बंद थे। दिल्ली HC ने यह जमानत पर्याप्त सबूतों की कमी के आधार पर दी है, जिससे अब उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

कैसे मिली जमानत?

सुशील कुमार के वकील आरएस मलिक ने बताया कि उनके खिलाफ कोई सबूत पेश नहीं किया गया था, जिसके चलते कोर्ट ने जमानत (Sushil Kumar Jamanat) देने का फैसला किया। मलिक ने मीडिया को बताया कि सुशील साढ़े तीन साल से जेल में बंद हैं। सारे गवाहों के बयान दर्ज हो गए हैं। उनके खिलाफ अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है। इन सबको देखते हुए कोर्ट ने जमानत दे दी है।" वहीं मामले में अब तक केवल 31 गवाहों के बयान दर्ज हुए हैं।

सागर धनखड़ हत्याकांड क्या था?

4-5 मई 2021 की रात, दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सागर धनखड़ की सुशील कुमार और उनके साथियों ने डंडे से पिटाई की थी। इस हमले के बाद सागर धनखड़ की अस्पताल में मौत हो गई। 23 मई 2021 को सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में सुशील कुमार, अनिरुद्ध दाहिया और 14 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और आपराधिक साजिश जैसे आरोप तय हो चुके हैं।

सुशील कुमार – भारत के दिग्गज पहलवान

सुशील कुमार भारत के सबसे सफल पहलवानों में से एक हैं और वे दो ओलंपिक पदक जीतने वाले इकलौते भारतीय पहलवान हैं। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक और 2012 लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था। इसके अलावा, वे 2010 मॉस्को वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान भी हैं।

सुशील कुमार द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां :

बीजिंग ओलंपिक 2008 – कांस्य पदक (66 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती)
लंदन ओलंपिक 2012
– रजत पदक (66 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती) वर्ल्ड चैंपियनशिप 2010 – स्वर्ण पदक कॉमनवेल्थ गेम्स (2010 और 2014) – दो स्वर्ण पदक यह भी पढ़ें: IND vs AUS Semi Final: पाकिस्तान के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की बारी! मैदान के बाहर जडेजा की पत्नी ने भरी हुंकार 'रोहित शर्मा मोटे हैं', कांग्रेस नेता ने दिया विवादित बयान, भड़के फैंस, BCCI ने दिया सॉलिड जवाब
Rohit Agrawal

Rohit Agrawal

Next Story