Gujarat: वडोदरा की हरणी झील में छात्रों से भरी नाव पलटी, अबतक 2 टीचर और 10 छात्रों की मौत
Gujarat: वडोदरा की हरणी झील में छात्रों से भरी नाव पलट के डूब गई है। इससे नाव पर सवार सभी छात्र झील में डूब गए। इस हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल की टीम मौके पर पहुंची। जिसने बचाव कार्य शुरू किया। अबतक जानकारी के मुताबिक 10 छात्र और 2 टीचर की मौत हो गई है। अब भी झील में कई छात्र लापता हैं। गुजरात (Gujarat) बचाव दल की टीम लापता छात्रों की तलाश कर रही है।
हरणी झील में छात्रों से भरी नाव पलटी
वडोदरा की हरणी झील में गुरुवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया है। झील में कुछ छात्र नौकायन कर रहे थे। इसी दौरान छात्रों से भरी नाव पलट गई। इस हादसे में नाव पर सवार सभी छात्र डूब गए हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक नाव पर करीब 25 छात्र और टीचर सवार थे। इस नाव पलटने से खबर लिखे जानें तक 12 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 10 बच्चे और दो टीचर शामिल हैं। 12 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। जबकि अन्य छात्रों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह भी पढ़े: चंडीगढ़ मेयर चुनाव टला, मुख्य चुनाव अधिकारी हुए बीमार, कांग्रेस और आप ने किया प्रदर्शननाव में क्षमता से अधिक लोग थे सवार
नाव में 16 की क्षमता के मुकाबले 25 लोगों को बिठाया गया था। जिसमें छात्र और टीचर शामिल थे। उस नाव पर सवार कुछ ही लोग लाइफ जैकेट पहने थे। इस हादसे को लेकर गुजरात (Gujarat) वडोदरा मेयर ने कहा, मुझे इस हादसे की जानकारी शाम साढ़े 5 बजे मिली है। सभी बचाए गए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। छोटे बच्चे थे इसलिए शायद ज्यादा लोग नाव में बैठे थें। मेयर ने कहा कई लोग लाइफ जैकेट भी पहने हुए थे। कुछ लोग नहीं पहने थे। जो झील में डूब है।मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की प्रतिक्रिया
इस मामले में गुजरात (Gujarat) के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने एक्स करते हुए लिखा, 'वडोदरा की हरणी झील में नाव पलटने से बच्चों के डूबने की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। मैं अपनी जान गंवाने वाले मासूम बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। इस दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। दयालु ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दे। नाव पर सवार छात्रों और शिक्षकों का बचाव अभियान फिलहाल जारी है। यह भी पढ़े: चंडीगढ़ मेयर चुनाव टला, मुख्य चुनाव अधिकारी हुए बीमार, कांग्रेस और आप ने किया प्रदर्शनOTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। Next Story


