Stree 2 Release Date Update : स्त्री 2 की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगी फिल्म रिलीज

Jyoti Patel
Published on: 10 Aug 2024 3:40 PM IST
Stree 2 Release Date Update : स्त्री 2 की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगी फिल्म रिलीज
X
Stree 2 Release Date Update :स्त्री की सफलता के बाद दर्शक 'स्त्री 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की यह हॉरर कॉमेडी फिल्म इस बार सरकटे के आतंक की कहानी पर आधारित है। फिल्म की कास्ट जोर शोर से 'स्त्री 2' के प्रमोशन में जुटी हुई है। स्त्री 2 स्वतंत्रता दिवस के मौके यानी बड़े परदे पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को बदलकर 14 अगस्त कर दिया गया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू
इस फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म आपको डराने के साथ आपको गुदगुदाएगी भी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी , अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म में वरुण धवन का कैमियो भी है। स्त्री 2 को देखने के लिए फैंस में काफी उत्साह है। इतना ही नहीं इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। छह साल बाद पार्ट 2 स्त्री' फिल्म 31 अगस्त, 2018 को रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म को दर्शको का काफी प्यार मिला था। अब पूरे 6 साल बाद इसका सीक्वल रिलीज होने जा रहा है। इसको लेकर भी फैंस में काफी उत्साह है। इस फिल्म में वरुण धवन और तमन्ना भाटिया का कैमियो देखने को मिलेगा। तमन्ना भाटिया के सिजलिंग डांस स्टेप्स से सजे 'आज की रात' में उनका जलवा देखने को मिलेगा। जबकि पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी अपने उसी पुराने अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
कब होगा पहला शो
इस फिल्म की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 15 अगस्त को रिलीज होगी। लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है। स्त्री 2 फिल्म का नाइट शो 14 अगस्त की रात 9:30 बजे से शुरू होगा। यानी 'स्त्री 2' का मजा स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले लिया जा सकता है। इस लिए आप भी बुकिंग करवाकर एक दिन पहले ले सकते हैं फिल्म का आनंद। अब देखने वाली बात यह होगी क्या स्त्री 2 को भी दर्शको का उतना ही प्यार मिलेगा जितना स्त्री को मिला था।
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story