श्रीलंका में दिखे चक्रवात 'डिटवाह' की तबाही के निशान, 123 लोगों की चली गई जान

Surya Soni
Published on: 29 Nov 2025 7:59 PM IST
श्रीलंका में दिखे चक्रवात डिटवाह की तबाही के निशान, 123 लोगों की चली गई जान
X
Sri Lanka Cyclone Ditwah: श्रीलंका में चक्रवात 'डिटवाह' ने बडे़ पैमाने पर तबाही मचाई है। पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ के हालत बन गए हैं। निचले इलाकों में काफी पानी एकत्रित होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं। श्रीलंका में करीब 44,000 से ज्यादा लोग तूफान की वजह से बेघर हो गए हैं। इन लोगों को फिलहाल अस्थायी रूप से बनाए गए शेल्टरों में रखा गया है। Sri Lanka Cyclone Ditwah

श्रीलंका की भारत ने की सहायता

चक्रवात 'डिटवाह' की वजह से तबाही की मार झेल रहे श्रीलंका को भारत ने बड़ी सहायता दी हैं। भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका को और सहायता भेजी। राहत सामग्री का पहला सेट INS विक्रांत और INS उदयगिरी के माध्यम से श्रीलंका में सौंपा गया। इसके अलावा भारत ने श्रीलंका में राहतकर्मियों की कमी को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की दो टीमों में 80 रेस्क्यू कर्मियों को भेजा हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ''मुश्किल की इस घड़ी में भारत श्रीलंका की हरसंभव मदद करेगा।''
Sri Lanka Cyclone Ditwah

चक्रवात 'डिटवाह' के कारण गई 123 लोगों की जान

मौसम विभाग ने चक्रवात 'डिटवाह' के खतरे से पहले ही लोगों को सचेत कर दिया था। लेकिन इसके बाद भी श्रीलंका में चक्रवात 'डिटवाह' ने जमकर तबाही मचा दी। श्रीलंका में तूफ़ान के कारण पिछले दो दिन में 123 लोगों की जान चली हैं। चक्रवात 'डिटवाह' की कारण श्रीलंका में कई जगह भारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 123 हो गई है। जबकि 130 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। फिलहाल श्रीलंका में स्थिति काफी बिगड़ी हुई हैं और कई इलाकों तक राहतकर्मी नहीं पहुंच सके हैं।
Sri Lanka Cyclone Ditwah

तूफ़ान के कारण फ्लाइट्स रद्द

चक्रवात 'डिटवाह' के चलते श्रीलंका में जानमाल का काफी नुकसान हुआ। पिछले दो दिन से जारी तेज बारिश के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमा गई हैं। इसके साथ ही तूफ़ान के चलते श्रीलंका से जाने वाली और आने वाली कई उड़ाने रद की गई हैं। फ्लाइट्स रद्द होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका से भारत आ रहे करीब 300 यात्री कोलंबो एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। अब इनको मौसम साफ़ होने का इंतज़ार करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें:
चक्रवात 'डिटवाह' का बना खतरा, इन राज्यों में बारिश की संभावना कई राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट दिल्ली में होगी आर्टिफिशियल बारिश, सीएम रेखा गुप्ता ने दिया बड़ा अपडेट
Surya Soni

Surya Soni

Next Story