जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज सुपर-8 मुकाबला आज, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

ZIM vs WI Super 8: टी-20 विश्वकप में आज सुपर-8 मुकाबले में एक जोरदार भिड़ंत देखने को मिल सकती है। इस विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर उलटफेर करने वाली

Surya Soni
Published on: 23 Feb 2026 3:30 PM IST
जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज सुपर-8 मुकाबला आज, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
X

ZIM vs WI Super 8: टी-20 विश्वकप में आज सुपर-8 मुकाबले में एक जोरदार भिड़ंत देखने को मिल सकती है। इस विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर उलटफेर करने वाली ज़िम्बाव्बे की टीम का मुकाबला वेस्टइंडीज से होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में जीतने वाली टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना आसान हो सकता है। चलिए जानते हैं मैच से जुड़ी जानकारी...

अच्छी लय में जिम्बाब्वे की टीम

टी-20 विश्वकप में ज़िम्बाव्बे की टीम का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला हैं। ग्रुप स्टेज मैचों में तीन जीत के साथ ज़िम्बाव्बे की टीम पहली बार सुपर-8 में पहुंची हैं। ऐसे में आज उनके खिलाड़ी एक बार फिर वेस्टइंडीज के सामने बढ़ा उलटफेर कर सकते हैं। जिम्बाब्वे की तरफ से कप्तान सिकंदर रज़ा और रयान बर्ल की ऑलराउंड प्रदर्शन टीम का मनोबल बढ़ा रहा हैं। जबकि तेज गेंदबाज़ी का जिम्मा ब्लेसिंग मुजरबानी देख रहे हैं।

वेस्टइंडीज भी काफी दमदार

ज़िम्बाव्बे के लिए आज का मुकाबला बेहद ख़ास रहेगा, क्योंकि उनके सामने पूर्व चैम्पियन वेस्टइंडीज की टीम रहेगी। वेस्टइंडीज की टीम इस समय दमदार लय में नज़र आ रही हैं। चार शानदार जीत के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर जगह बनाई। विंडीज टीम में शिमरॉन हेटमायर, रदरफोर्ड और रोवमैन पॉवेल जैसे धाकड़ बल्लेबाज़ मौजूद हैं, जो किसी भी गेंदबाज़ी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), डियोन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजराबानी

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ

Surya Soni

Surya Soni

Next Story