15 साल की महिला बल्‍लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में किया वो कारनामा आज तक कोई नहीं कर पाया

Who Is Fanny Utagushimaninde: क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता हैं। क्रिकेट के मैदान पर कोई भी रिकॉर्ड हमेशा टिका नहीं रहता हैं।

Surya Soni
Published on: 22 March 2026 11:56 AM IST
Who Is Fanny Utagushimaninde
X

Who Is Fanny Utagushimaninde: क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता हैं। क्रिकेट के मैदान पर कोई भी रिकॉर्ड हमेशा टिका नहीं रहता हैं। विश्व क्रिकेट इतिहास में अब तक कई महान खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने अपने दम पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। अब क्रिकेट जगत में एक 15 साल की महिला बल्‍लेबाज ने सनसनी मचा रखी हैं। बता दें रवांडा की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज फैनी उतागुशिमानिंदे इस समय क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोर रही हैं।

फैनी उतागुशिमानिंदे ने रचा इतिहास

बता दें क्रिकेट में रवांडा की टीम का इतना नाम नहीं हैं, लेकिन उसकी 15 साल की बल्लेबाज फैनी उतागुशिमानिंदे की चर्चा खूब हो रही हैं। फैनी उतागुशिमानिंदे ने 15 साल की उम्र में वो कारनामा कर दिखाया जो आज तक बड़ी-बड़ी बल्लेबाज़ नहीं कर पाई। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड फैनी उतागुशिमानिंदे ने अपने नाम कर लिया। रवांडा की स्टार बल्लेबाज़ ने घाना के खिलाफ मैच में शतक जड़कर ये मुकाम हासिल किया हैं।

युगांडा की प्रोस्कोविया अलाको के नाम था ये रिकॉर्ड

बता दें क्रिकेट जगत में फैनी उतागुशिमानिंदे का नाम मशहूर हो गया हैं। सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैन्स इस महिला बल्लेबाज़ की तारीफ़ के खूब पुल बांध रहे हैं। बता दें टी-20 क्रिकेट में फैनी उतागुशिमानिंदे से पहले सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड युगांडा की प्रोस्कोविया अलाको के नाम था। साल 2019 में माली के खिलाफ प्रोस्कोविया अलाको ने शतक जड़ा था, उस समय उनकी उम्र 16 साल और 233 दिन थी।

डेब्यू मैच में ही फैनी ने मचाया तहलका

बता दें रवांडा की स्टार बल्लेबाज़ फैनी उतागुशिमानिंदे का यह पहला ही अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। अपने डेब्यू मैच में फैनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए शतक जड़ दिया। इस मुकाबले में फैनी ने नाबाद 111 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की करेन रोल्टन का रिकॉर्ड भी तोड़ा। डेब्यू मैच में सर्वाधिक स्कोर पहले करेन रोल्टन (96 रन) के नाम था। लेकिन इस रिकॉर्ड पर भी अब फैनी का कब्जा हो गया हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story