नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

विराट कोहली ने संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, पत्नी अनुष्का शर्मा भी रही मौजूद

विराट कोहली ने संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि हम अपने प्रभु का विधान बताते हैं।
07:35 PM May 13, 2025 IST | Surya Soni
विराट कोहली ने संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि हम अपने प्रभु का विधान बताते हैं।

Virat Kohli Vrindavan: एक दिन पहले विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। अपने क्रिकेट करियर के इतने बड़े फैसले के बाद कोहली वृंदावन पहुंचे विराट कोहली ने वृंदावन पहुंचे। उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद रहीं। उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।

संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया

विराट कोहली ने संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि हम अपने प्रभु का विधान बताते हैं। जब प्रभु किसी पर कृपा करते हैं, ये वैभव मिलना कृपा नहीं है। ये पुण्य है। ये वैभव बढ़ना, यश बढ़ना भगवान की कृपा नहीं मानी जाती है। भगवान की कृपा मानी जाती है अंदर का चिंतन बदलना। जिससे आपके अनंत जन्मों के संस्कार भष्म होकर, अगला जो होगा, वो उत्तम होगा।

अंदर के चिंतन पर कोई ध्यान नहीं देता: संत प्रेमानंद महाराज

आज के समय में लोग केवल बाहरी चिंतन देखते हैं, अंदर के चिंतन पर कोई ध्यान नहीं देता है। कोई विरला ही इस पर ध्यान देता है। भगवान जब कृपा करते हैं तो संत समागम होता है। उनकी कृपा होने से अंदर से रास्ता मिलता है, जिसे शांति का रास्ता कहते हैं। बिना किसी लोभ के इंसान सरल बन जाता है और उसमें वैराग्य की भावना आ जाती है।”

तीसरी बार वृंदावन पहुंचे कोहली

कोहली इससे पहले भी प्रेमानंद से मुलाकात के लिए मथुरा जा चुके हैं। यह तीसरी बार है जब वह संत प्रेमानंद से मुलाकात के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले वह इसी साल 10 जनवरी को वृंदावन गए थे। संत प्रेमानंद से पहली मुलाकात कोहली ने 4 जनवरी 2023 को की थी।

ये भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड की जीत में चमका ये ऑलराउंडर, 5 विकेट लेकर मचाया तहलका

इब्राहिम जादरान ने जो कारनामा किया वो चैम्पियंस ट्रॉफी में आज तक कोई दूसरा बल्लेबाज़ नहीं कर पाया

Tags :
Anushka SharmaMathura News in Hindisaint premananda maharajvirat kohliVrindavan

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article