U19 WC 2026: भारत की सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ंत, जानें किसका रहेगा पलड़ा भारी..?

U19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में मंगलवार को भारत की अफगानिस्तान से भिड़ंत होगी।

Surya Soni
Published on: 4 Feb 2026 10:56 AM IST
U19 WC 2026: भारत की सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ंत, जानें किसका रहेगा पलड़ा भारी..?
X

U19 WC 2026: U19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में मंगलवार को भारत की अफगानिस्तान से भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जिम्बाव्बे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। इस मैच में जीत के साथ दोनों टीमों की नज़र फाइनल में प्रवेश करने पर रहेगी। जहां फाइनल में उनका मुकाबला इंग्लैंड की टीम से होगा। चलिए जानते हैं आज होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से जुड़ी तमाम जानकारियां...

किसका रहेगा पलड़ा भारी..?

भारत और अफगानिस्तान की टीम एक महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आमने-सामने होगी। दोनों टीमों के बीच यह सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नज़र आ रहा हैं। हालांकि अफगानिस्तान की टीम भी बड़े उलटफेर का माद्दा रखती हैं। लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों और पुराने आंकड़ों पर नज़र डाले तो भारतीय टीम इस मैच में आसानी से जीत दर्ज कर सकती हैं।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अंडर-19 क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिलता हैं। लेकिन जब मुकाबला अफगानिस्तान की टीम से होता हैं तो भारतीय टीम एकतरफा जीत दर्ज करती आई है। दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बात करें तो अब तक भारत और अफगानिस्तान के बीच कुल 12 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 10 मैचों में जीत दर्ज की हैं। वहीं अफगानिस्तान को केवल 2 बार सफलता मिली है। ऐसे में आंकड़ों के आधार पर भारतीय टीम काफी मजबूत नज़र आ रही हैं।

कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग..?

बता दें भारत और अफगानिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। जबकि भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story