नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

वो पांच गेंदबाज़ जो रोहित शर्मा के लिए टेस्ट में सबसे बड़ा खतरा, देखें पूरी लिस्ट...

Rohit Sharma most dismissed: टीम इंडिया को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है। इसको लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गई है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट कई आंकड़े इस बार टीम इंडिया के पक्ष में...
02:37 PM Aug 21, 2024 IST | Surya Soni

Rohit Sharma most dismissed: टीम इंडिया को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है। इसको लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गई है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट कई आंकड़े इस बार टीम इंडिया के पक्ष में नहीं रहने वाले हैं। इसमें एक रिकॉर्ड रोहित शर्मा के लिए टेस्ट में सबसे बड़ा खतरा यानी वो गेंदबाज़ जिन्होंने टेस्ट में हिटमैन को सबसे ज्यादा बार आउट किया हैं। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन पहले स्थान पर हैं.. चलिए इस खबर के बारे में ज्यादा जानते हैं....

नाथन लियोन बनाम रोहित शर्मा:

टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी शानदार रहा हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में नाथन लियोन का रिकॉर्ड टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन सकता हैं। जी हां, नाथन लियोन ही टेस्ट के वो गेंदबाज़ हैं, जिन्होंने रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा बार आउट किया हैं। ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने टेस्ट में रोहित को 9 बार रोहित आउट किया है। वहीं रोहित शर्मा ने उनके खिलाफ 207 रन बनाए हैं।

कागिसो रबाडा बनाम रोहित शर्मा:

टेस्ट क्रिकेट में अगर तेज़ गेंदबाज़ों की बात करें तो साउथ अफ्रीका के कागिसो रबाडा ने रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा बार अपना शिकार बनाया हैं। रबाडा के आगे रोहित को बल्लेबाज़ी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। दक्षिण अफ़्रीकी इस तेज़ गेंदबाज़ ने हिटमैन को 7 बार अपना शिकार बनाया है। वहीं रोहित ने रबाडा के खिलाफ 119 रन बनाए हैं।

जैक लीच बनाम रोहित शर्मा:

रोहित शर्मा के विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की सूची में इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच का रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा हैं। लेफ्ट आर्म स्पिनर लीच ने कई दफा रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया हैं। उनके खिलाफ बल्लेबाज़ी टीम इंडिया के कप्तान के लिए आसान नहीं रही हैं। जैक लीच ने पांच बार रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा है। वहीं रोहित ने जैक लीच के खिलाफ 105 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: विंडीज के खिलाफ अफ्रीका की दमदार वापसी, तीसरे दिन 212 रनों की बढ़त

Tags :
Bowlers to dismiss Rohit SharmaCricket newsrohit sharmarohit sharma latest newsRohit Sharma most dismissed

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article