ऑस्ट्रेलिया को आयरलैंड से चमत्कार की उम्मीद, जिम्‍बाब्‍वे से अहम मुकाबला आज

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप में आज दूसरा मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। बता दें आज होने वाले तीन मैचों में दूसरा मुकाबला आयरलैंड और जिम्‍बाब्‍वे

Surya Soni
Published on: 17 Feb 2026 1:22 PM IST
T20 World Cup 2026
X

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप में आज दूसरा मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। बता दें आज होने वाले तीन मैचों में दूसरा मुकाबला आयरलैंड और जिम्‍बाब्‍वे की टीम के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम की नज़र रहेगी। अगर इस मैच में जिम्‍बाब्‍वे की टीम जीत दर्ज करती है तो फिर ऑस्ट्रेलिया का इस विश्वकप में सफर खत्म हो जाएगा। जबकि आयरलैंड की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की उम्मीद बरक़रार रह सकती है।

आयरलैंड से चमत्कार की उम्मीद

इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने जिस आयरलैंड को हराकर अपने सफर की शुरुआत की। आज ऑस्ट्रेलिया के लिए वो आयरलैंड की टीम ही से उसे अब बड़े चमत्कार की उम्मीद है। अगर आयरलैंड की टीम ज़िम्बाव्बे को हराने में कामयाब हो जाती है तो फिर ऑस्ट्रेलिया के पास टूर्नामेंट में बचे रहने का आखिरी मौका रहेगा। ऐसे में आज इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम आयरलैंड की जीत की दुआ करेगी।

जिम्‍बाब्‍वे से अहम मुकाबला आज

बता दें ग्रुप-बी में श्रीलंका की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली। लेकिन बाकी दूसरी टीम के लिए फिलहाल ज़िम्बाव्बे, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड में टक्कर है। अगले राउंड में पहुंचने के लिए ज़िम्बाव्बे को सिर्फ एक मैच में जीत की दरकरार है। ऐसे में आज का मुकाबला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें..?

आयरलैंड और जिम्‍बाब्‍वे के बीच यह मैच पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर 2:30 बजे हो जाएगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं। जबकि जियोहॉटस्टार ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story