टी-20 वर्ल्ड कप में फिर टूटा ऑस्ट्रेलिया का घमंड, सुपर-8 से हुई बाहर
T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे बड़ा उलटफेर ज़िम्बाव्बे की टीम ने किया हैं। टी-20 विश्वकप के खिताब की सबसे प्रबल दावेदार ऑस्ट्रेलिया की टीम सुपर-8 से बाहर हो गई।
T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे बड़ा उलटफेर ज़िम्बाव्बे की टीम ने किया हैं। टी-20 विश्वकप के खिताब की सबसे प्रबल दावेदार ऑस्ट्रेलिया की टीम सुपर-8 से बाहर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहले ज़िम्बाव्बे के खिलाफ हार मिली और फिर अगले ही मैच में श्रीलंका की टीम ने बुरी तरह हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के फैंस के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा हैं।
जिम्बाब्वे सुपर 8 में पहुंची
ऑस्ट्रेलिया जैसे मजबूत टीम को हराने वाली ज़िम्बाव्बे की टीम को टी-20 विश्वकप में पहली बार सुपर-8 में जगह मिली हैं। बता दें इस विश्वकप में सबसे बड़ा उलटफेर 13 फरवरी को देखने को मिला था, जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से मात दी। बता दें मंगलवार को ज़िम्बाव्बे का आयरलैंड से एक बड़ा ही महत्वपूर्ण मुकाबला होने वाला था, लेकिन बारिश के चलते यह मैच बिना टॉस के ही रद्द करना पड़ा। ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। इस वजह से पांच पॉइंट्स के साथ जिम्बाब्वे सुपर 8 में पहुंची।
फिर टूटा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ऑस्ट्रेलिया की टीम को इस बार भी खिताब जीतने का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को हराकर मजबूत शुरुआत की थी, लेकिन अगले ही मैच में ज़िम्बाव्बे के खिलाफ मिली हार ऑस्ट्रेलिया को काफी सालों तक याद रहेगी। उसके बाद मेजबान श्रीलंका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर दोहरा झटका दिया। अब ऑस्ट्रेलिया की टीम ओमान से अपना आखिरी मैच खेलकर अपने देश वापस लौट जाएगी।
सुपर-8 में ज़िम्बाव्बे के मैच
ज़िम्बाव्बे की टीम ने इस बार इतिहास रचते हुए पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में जगह बनाई हैं। सुपर-8 में ज़िम्बाव्बे की टीम को ग्रुप-जी में स्थान मिला हैं। इस ग्रुप में ज़िम्बाव्बे के अलावा भारत, अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम शामिल हैं। सुपर-8 में जिम्बाब्वे की टीम 23 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के मैदान पर पहला मुकाबला खेलेगी।


