टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया

टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर सभी को हैरान कर दिया था, लेकिन अब उससे बड़ा उलटफेर शुक्रवार को देखने को मिला है।

Surya Soni
Published on: 13 Feb 2026 3:11 PM IST
टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया
X

टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर सभी को हैरान कर दिया था, लेकिन अब उससे बड़ा उलटफेर शुक्रवार को देखने को मिला है। कोलंबो में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलियो को 23 रनों से हरा दिया। इसे इस विश्वकप का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। बता दें इस मैच में पहले ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों का ख़राब प्रदर्शन देखने को मिला और उसके बाद उनके बल्लेबाज़ों का भी फ्लॉप शो नज़र आया।

ब्रायन बेनेट की तूफानी पारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिम्बाब्वे के बल्लेबाज़ों ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए 169 रनों का स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 146 रनों पर सिमट गई। इस तरह जिम्बाब्वे ने 23 रनों से ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिखाया। बता दें टी-20 विश्वकप इतिहास का यह दूसरा मौका है जब ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के सामने हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में ब्रायन बेनेट ने तूफानी पारी खेलते हुए 64 रन बनाये थे।

ऑस्ट्रेलिया की ख़राब बल्लेबाज़ी

बता दें कोलंबो की इस पिच पर बल्लेबाज़ी करना इतना आसान नहीं था, लेकिन इसके बावजूद जिम्बाब्वे के बल्लेबाज़ों ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 169 रनों का मैच जिताऊ स्कोर बनाया। इसके बाद जब ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज़ी की बारी आई तो उनके बल्लेबाज़ों ने टीम की लाज गंवा दी। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ मैट रेनशॉ ने अंतिम ओवर्स में खूब संघर्ष किया लेकिन वो भी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story