T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम का क्रिकेट में एक बार फिर डंका बजा हैं। टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

Surya Soni
Published on: 8 March 2026 10:45 PM IST
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब
X

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम का क्रिकेट में एक बार फिर डंका बजा हैं। टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। भारत के लिए संजू सैमसन ने एक बार फिर धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए कीवी गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की। न्यूज़ीलैंड की टीम टारगेट का पीछा करते हुए 159 रन ही बना सकी।

तीसरी बार जीता टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब

दो साल पहले का इतिहास टीम इंडिया ने एक बार फिर दोहरा दिया। साल 2024 में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी-20 का खिताब अपने नाम किया था। अब एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब भारत की झोली में आ गया हैं। इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी-20 विश्वकप का खिताब तीसरी बार अपने नाम कर लिया। इस बार टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के संभाल रहे थे। इस जीत के साथ पूरे भारतवर्ष में जश्न का माहौल बना हुआ हैं।

सैमसन, अभिषेक और ईशान की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों का आक्रामक रूप देखने को मिला। कीवी टीम के खिलाफ इस खिताबी मैच में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत की। सैमसन ने फाइनल में 46 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और आठ छक्के भी जड़े। ​उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 21 बॉल पर 52 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए इस मैच में तीसरा अर्धशतक ईशान किशन ने जड़ा, उन्होंने 25 बॉल पर 54 रनों की अच्छी पारी खेली। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हो गए।

भारतीय गेंदबाज़ों का शानदार प्रदर्शन

बता दें अहमदाबाद की इस पिच पर बल्लेबाज़ों को काफी मदद नज़र आ रही थी। लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने बल्लेबाज़ों के लिए माकूल इस पिच पर शानदार गेंदबाज़ी की। इस फाइनल मैच में जसप्रीत बुमराह ने चार और अक्षर पटेल ने तीन सफलता लेकर टीम इंडिया की जीत की कहानी लिखी। न्यूज़ीलैंड की तरफ से इस मैच में ओपनर टिम सेफर्ट ने सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली। तमाम प्रयासों के बावजूद कीवी टीम इस मैच में 159 रनों तक पहुंच पाई। भारत ने आखिर में इस फाइनल में 96 रनों से जीत दर्ज करते हुए खिताब को अपने नाम किया।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story