टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली टीम को मिलेगी इतनी प्राइज मनी, हारने वाली टीम भी होगी मालामाल

Surya Soni
Published on: 7 March 2026 12:56 PM IST
T20 World Cup 2026 Prize Money
X

T20 World Cup 2026 Prize Money: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। टीम इंडिया के पास घरेलू सरजमीं पर एक बार फिर आईसीसी का बड़ा खिताब अपने नाम करने का मौका होगा। जबकि कीवी टीम के पास पहला आईसीसी खिताब अपने नाम नाम करने का सुनहरा अवसर रहेगा।

खिताब जीतने वाली टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी..?

आईसीसी के टूर्नामेंट में खिताब अपने नाम करने का सपना हर टीम का होता है। एक तो क्रिकेट में देश की बादशाहत नज़र आती है, जबकि दूसरा आईसीसी की तरफ से मिलने वाली बंपर धन राशि मिलती है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली टीम पर इस बार भी काफी धनवर्षा होगी। इसके अलावा फाइनल में हारने वाली टीम भी मालामाल हो जाएगी। बता दें आईसीसी ने टी20 विश्‍व कप 2026 के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर (करीब 123.77 करोड़) का प्राइज पूल रखा है।

इस बार करीब 20% अधिक धनराशि

बता दें पिछले विश्वकप के मुकाबले इस विश्वकप में खिताब जीतने वाली और रनर अप टीमों पर करीब 20% अधिक धनराशि उपहार के रूप में मिलेगी। इस बार टी20 विश्‍व कप का खिताब अपने नाम करने वाली टीम को 3 मिलियन डॉलर (करीब 27.50 करोड़ रुपये) प्राइस मनी के तौर पर मिलेंगे, जबकि फाइनल में हारने वाली टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (करोड़ 14.67 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इसके अलावा सेमी फाइनल तक पहुंचने वाली बाकि दो टीमों को 0.79 मिलियन डॉलर (करीब 7.24 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे।

भारत खिताब की प्रमुख दावेदार

टी20 विश्‍व कप का खिताब जीतने के लिए भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। भारतीय टीम को घरेलू परिस्थिति का फायदा मिल सकता है। जबकि पुराने आंकड़ों के आधार पर भी भारत का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है। लेकिन कीवी टीम में भी कई मैच जिताऊ खिलाड़ी मौजूद है जो मैच का पासा पलट सकते हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story