टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया पर बड़ा संकट, अब इस दिग्गज खिलाड़ी की हुई टीम में एंट्री
T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया पर ग्रुप स्टेज से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम आज एक बड़ा ही महत्वपूर्ण मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी। अभी तक दो मुकाबले खेले हैं और इसमें से एक में उन्हें जीत मिली है, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है। अब ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले एक बड़ा बदलाव किया है।
दिग्गज खिलाड़ी की हुई टीम में एंट्री
टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम से कई बड़े खिलाड़ी चोट के कारण बाहर है। अब तेज गेंदबाज़ हैज़लवुड के बाहर होने के बाद टीम को तगड़ा झटका लगा है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने हैज़लवुड की जगह टीम में स्टीव स्मिथ को शामिल किया है। स्टीव स्मिथ ने हाल ही में बिग बैश लीग में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मिथ को श्रीलंका के मैच में प्लेइंग 11 में जगह मिलनी तय मानी जा रही है।
दो साल से नहीं खेला कोई टी-20 मैच
बता दें स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट क्रिकेट में खेलते नज़र आते हैं। लेकिन हाल ही में बिग बैश लीग में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। लेकिन इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में स्मिथ ने अपना आखिरी मैच करीब दो साल पहले खेला था। ऐसे में अब उनकी वापसी से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के फैंस काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। स्मिथ ने टी20 में उनका 67 मैचों में 24.86 के औसत से कुल 1094 रन बनाए हैं।
ग्रुप-बी का हिस्सा है ऑस्ट्रेलिया
बता दें टी20 वर्ल्ड कप में खिताब विजेता की प्रमुख दावेदारों में ऑस्ट्रेलिया की टीम का नाम शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-बी का हिस्सा है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के अलावा श्रीलंका, ज़िम्बावे, आयरलैंड और ओमान की टीम शामिल हैं। श्रीलंका की टीम इस ग्रुप में टॉप पर बनी हुई हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम पर इस समय तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं।


