SL vs ZIM: जिम्बाब्वे का एक और बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब श्रीलंका को हराया

SL vs ZIM: टी-20 विश्वकप में इस बार ज़िम्बाव्बे की टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। टी-20 विश्वकप 2026 में ज़िम्बाव्बे की टीम सुपर-8 में पहुंच चुकी है।

Surya Soni
Published on: 19 Feb 2026 7:32 PM IST
SL vs ZIM: जिम्बाब्वे का एक और बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब श्रीलंका को हराया
X

SL vs ZIM: टी-20 विश्वकप में इस बार ज़िम्बाव्बे की टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। टी-20 विश्वकप 2026 में ज़िम्बाव्बे की टीम सुपर-8 में पहुंच चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के बाद अब ज़िम्बाव्बे ने श्रीलंका को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिखाया। इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ज़िम्बाव्बे के सामने जीत के लिए 179 रनों का टारगेट रखा था। इसके जवाब में ज़िम्बाव्बे के बल्लेबाज़ों ने बड़ा कारनामा करते हुए श्रीलंका को छह विकेट से मात दी।

ऑस्ट्रेलिया के बाद अब श्रीलंका को हराया

श्रीलंका को उसी के घर में ज़िम्बाव्बे ने हराकर बड़ा सन्देश दिया है। इस मैच में श्रीलंका के गेंदबाज़ों ने ज़िम्बाव्बे के बल्लेबाज़ों को हल्के में लेने की भूल कर दी। जिसका खामियाजा श्रीलंका की टीम को हार से करना पड़ा है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम 6 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रहे। टी-20 विश्वकप में पहले ग्रुप में जिम्बाब्वे की टीम अजेय रही है।

सिकंदर रजा की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी

बता दें श्रीलंका के स्पिनर्स के सामने जिम्बाब्वे के बल्लेबाज़ों ने आक्रामक बल्लेबाज़ी की। श्रीलंका के 179 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पहले विकेट के लिए 69 रनों की शानदार साझेदारी की। इसके बाद सिकंदर रजा और ब्रायन बेनेट ने मिलकर टीम की जीत की कहानी लिख दी। इस मैच में सिकंदर रजा ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 26 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली। ब्रायन बेनेट ने नाबाद 48 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका - पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, महेश थीकशाना, दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन।

जिम्बाब्वे - ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), डियोन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजराबानी।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story