SL vs Oman: टी-20 विश्वकप में श्रीलंका की बड़ी जीत, ओमान को 105 रनों से हराया
SL vs Oman: टी-20 विश्वकप में श्रीलंका ने लगातार दूसरे मैच में शानदार जीत दर्ज की है। पल्लेकेले स्टेडियम में श्रीलंका का गुरुवार को ओमान से मुकाबला हुआ। श्रीलंका ने इस मैच में आसान जीत दर्ज की। बता दें श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में ओमान की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 120 रन ही बना सकी। इस तरह श्रीलंका ने इस मैच में 105 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।
श्रीलंका की दमदार बल्लेबाज़ी
इस मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। ओमान के गेंदबाज़ों के खिलाफ श्रीलंका के बल्लेबाज़ों ने आक्रामक रुख अपना रखा है। श्रीलंका के कुसल मेंडिस, पवन रथनायके और कप्तान दासुन शनाका ने इस मैच अर्धशतक जड़कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। कप्तान दासुन शनाका ने तो सिर्फ 20 गेंदों पर फिफ्टी जड़कर तहलका मचा दिया। पवन रथनायके भी इस समय जबरदस्त लय में नज़र आ रहे हैं, पवन रथनायके ने इस मुकाबले में 60 रन बनाए, जबकि 61 रन बनाकर कुशल मेंडिस टॉप स्कोरर रहे।
मो. नदीम की पारी गई बेकार
इस मैच में ओमान की तरफ से मो. नदीम ने शानदार बल्लेबाज़ी की। इस विश्वकप में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी मो. नदीम ने 53 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम को 105 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। ओमान के 9 बल्लेबाज़ इस मैच में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। श्रीलंका लगातार दूसरी जीत करते हुए ग्रुप-बी के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना।
ओमान (प्लेइंग इलेवन): आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, जय ओडेड्रा


